Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला महिला चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान शुरू:सीएमओ ने किया शुभारंभ, 14 साल की किशोरियों को मुफ्त लगेगी एचपीवी वैक्सीन

    12 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण ने किया। यह टीकाकरण सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक विशेष राष्ट्रीय अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। डॉ. भारत भूषण ने बताया कि इस अभियान में गार्डासिल नामक क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी टीके की एक खुराक दी जाएगी। यह टीका एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण हैं। यह टाइप 6 और 11 से भी बचाव करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, 14 साल की उम्र में एक खुराक देने से मजबूत और लंबे समय तक सुरक्षा मिलती है। भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल इसके लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हो जाती है। यह अभियान इस गंभीर बीमारी से बचाव के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि यह टीकाकरण पूरी तरह मुफ्त और स्वैच्छिक है। इसका उद्देश्य सभी वर्गों की किशोरियों तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है। जिला महिला चिकित्सालय सुल्तानपुर में प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक 14 साल की आयु पूरी कर चुकी, लेकिन 15वां साल पूरा न हुआ हो, ऐसी किशोरियों को एचपीवी टीका उनके अभिभावक की सहमति के बाद लगाया जाएगा। टीकाकरण स्थल पर लाभार्थी का आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। अभियान के पहले दिन केएनआईसीई सुल्तानपुर की एक छात्रा को जनपद का पहला एचपीवी टीका लगाया गया। जबकि रामकली बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा को दूसरा टीका लगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला एवं जिला पुरुष चिकित्सालय द्वारा बच्चियों को एचपीवी टीकाकरण का प्रमाण-पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डीसीपीएम, डीएमसी यूनिसेफ, वीसीसीएम-यूएनडीपी, डीसी-जेएसआई, हॉस्पिटल क्वालिटी मैनेजर जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेशनल चैंबर चुनाव में1668 व्यापारी चुनेंगे अध्यक्ष:सुबह से हो रहा मतदान, मनोज सिंघल और मनोज गुप्ता के बीच है मुकाबला
    Next Article
    हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो घायल:दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव भी हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment