Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाली नोटों के तस्कर जाकिर मालदा से गिरफ्तार:यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, 25 हजार रुपये का था इनाम

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) ने लंबे समय से फरार चल रहे नकली नोट के तस्कर जाकिर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से गिरफ्तार किया है। जाकिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। जाकिर बांग्लादेश में छपी भारतीय जाली मुद्रा को भारत में अल अगल राज्यों में सप्लाई करने वाले गिरोह का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कुछ तस्कर बांग्लादेश में छपी जाली नोटों को भारत में लाकर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने का इनपुट मिला था। जिसके बाद एटीएस ने सर्विलांस की मदद से घेराबंदी की और मालदा से जाकिर नाम के मुख्य तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। दो साल पहले हुई थी इससे जुड़ी गिरफ्तारी एटीएस ने बताया कि 19 नवंबर 2024 को सुलेमान अंसारी और उसके साथी इदरीश निवासी फतेहाबाद, थाना सदर, जनपद वैशाली को वाराणसी से दो लाख रुपये की जाली मुद्रा के साथ एटीएस ने गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ थाना सारनाथ, वाराणसी में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया था कि उन्हें जाली नोट जाकिर उपलब्ध कराता था। जाकिर तक बांग्लादेशी नागरिक रफीकुल जाली नोट भारत पहुंचाता था, जिसके बाद जाकिर उसे सुलेमान, इदरीश और अन्य लोगों के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करवाता था। इस गिरफ्तारी के बाद से ही यूपी एटीएस को जाकिर की तलाश थी। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इंटेलीजेंस इनपुट के बाद यूपी एटीएस की टीम 3 जुलाई को मालदा पहुंची, जहां से जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी लाया गया है, जहां उसकी पूछताछ चल रही है। एटीएस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और बेटे-बहू पर FIR:मुरादाबाद में पीड़ित बोला- 1.27 करोड़ हड़पे; आजम खान के करीबी यूसुफ पर भी केस
    Next Article
    'यह मेरा आखिरी आम महोत्सव है':मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से बढ़ीं राजनीतिक अटकलें, जानिए बयान के क्या हैं मायने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment