Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन डीएम की बेटी 14वीं-रैंक हासिल कर बनी नायब तहसीलदार:नायब तहसीलदार रोहन पंथ बने असिस्टेंट कमिश्नर GST, UPPCS में मिली सफलता

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन से UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में अदिति पांडेय और रोहन पंथ ने शानदार सफलता हासिल कर प्रशासनिक सेवा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के घोषित परिणाम में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की पुत्री अदिति पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार पद पर प्रदेश में 14वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है। मूल रूप से सुल्तानपुर की रहने वाली अदिति पांडेय की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से यह साबित किया है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। वहीं, जालौन के कोंच तहसील में वर्तमान में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत रोहन पंथ ने भी UPPCS 2024 में सफलता हासिल की है। मूल रूप से ललितपुर के निवासी रोहन पंथ का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (GST) पद पर हुआ है। रोहन पंथ की इस उपलब्धि से प्रशासनिक महकमे में भी खुशी का माहौल है। दोनों सफल अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जालौन के लिए यह उपलब्धि गौरव का क्षण है, जिसने एक बार फिर साबित किया है कि यहां की प्रतिभाएं प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवार कुत्तों ने दौड़ाया, युवक की मौत:बाइक से घर लौट रहा था, कुत्तों के दौड़ाने पर सीढ़ियों से टकराकर गिरा
    Next Article
    30 साल बाद रैकवार समाज का मेला आयोजित:चित्रकूट में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, 60 साल पहले हुई थी मेला स्थल की स्थापना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment