Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बीटीसी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में लटका मिला शव, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी

    9 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक 23 वर्षीय डीएलएड छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जीटकीरी निवासी नंदनी (23) पुत्री शिवकुमार के रूप में हुई है। वह उरई शहर के मोनी मंदिर के पीछे एक किराए के कमरे में रहकर डीएलएड (बीटीसी) की पढ़ाई कर रही थी। बताया गया है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसने अपने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर रही मामले की जांच छात्रा के काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उरई कोतवाली पुलिस के अनुसार, छात्रा के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा प्रवक्ता आमिक जामोई ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया:कहा- मतदाता सूची में गड़बड़ी हुइ, भाजपा एजेंट के रूप में काम किया
    Next Article
    भीम आर्मी ने स्कूलों पर लगाए मनमानी फीस का आरोप:फिरोजाबाद में जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment