Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में बुंदेलखंड पार्क लगी आग:एक घंटे में दमकल ने आग पर पाया काबू, आसमान में काले धुएं का गुबार छाया

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दुर्गा मंदिर के पास बुंदेलखंड पार्क के सामने कूड़े के बड़े ढेर में भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। आग की लपटें तेज होने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। क्षेत्रीय लोगों ने भी दमकल टीम का सहयोग किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कूड़े के ढेर से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग अचानक भड़क उठी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलता हुआ कचरा या सिगरेट फेंक दी होगी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीरबल साहनी मार्ग श्याम मंदिर में फूलों-गुलाल की होली:भक्तों ने बाबा श्याम संग खेली होली, 15 कुंतल सामग्री का उपयोग किया
    Next Article
    जौनपुर में ग्रामीण की पीटकर हत्या:मियापुर प्राइमरी स्कूल के पास वारदात, पुलिस आरोपियों की तलाश में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment