Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में चलती कार में लगी आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, हाईवे ट्रैफिक रुका

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में एट थाना क्षेत्र के पिरौना के पास नेशनल हाईवे 27 पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी के बीच हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक झांसी से कानपुर की ओर एक शादी समारोह में जा रहा था। पिरौना के पास पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। चालक ने तुरंत चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण भीषण गर्मी और शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग:लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    मथुरा में रिफाइंड से बन रहा था पनीर:खाद्य विभाग ने 9 कुंतल बरामद किया, शादी विवाह में सप्लाई के लिए किया गया था तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment