Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में खड़ी बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार:आग लगने से बाइक जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक खड़ी मोटरसाइकिल पर अचानक हाईटेंशन (एचटी) बिजली का तार गिर गया। तार गिरते ही बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, समय रहते बड़ा हादसा टल गया। यह घटना एट कोतवाली क्षेत्र के रोड स्थित देसी शराब ठेके के पास हुई। धगुवां निवासी आशीष पटेल पुत्र कैलाश पटेल किसी निजी काम से एट आए थे और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर उनकी बाइक पर जा गिरा। तार गिरते ही चिंगारी निकली और बाइक में आग भड़क उठी। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग, दमकल और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तुरंत संबंधित लाइन को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत रही कि हादसे के समय बाइक के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदलने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घटिया सड़क निर्माण पर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश:गोंडा में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने, एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगा
    Next Article
    कानपुर चकेरी एयरपोर्ट से अब नवी मुंबई के लिए फ्लाइट:31 मार्च से शुरू होगी सीधी उड़ान, नया फ्लाइट शेड्यूल जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment