Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में मासूम की मौत का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:बाइक से टक्कर मार तालाब में फेंका था शव, भंडारा खाने जा रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपनी बहन के साथ मिलकर पहले बच्चे को बाइक से टक्कर मारी और फिर उसकी मौत होने पर शव को तालाब में फेंककर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एट क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के सामने रहने वाली शकुंतला अपने बेटे सूर्यांश (7) और बेटी राधा के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करती है। बीते 27 मार्च को वह बैरागढ़ धाम में शारदा माई के दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान सूर्यांश ने पास में चल रही भागवत कथा में भंडारा खाने की इच्छा जताई, जिस पर मां ने उसे कुछ पैसे देकर भेज दिया। सुबह करीब 11:20 बजे जब सूर्यांश भंडारा खाने जा रहा था, तभी कोंच की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक पर सवार भाई-बहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक-युवती बच्चे को इलाज के बहाने अपने साथ ले गए, लेकिन बाद में मानवता को शर्मसार करते हुए उसे झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर पावर ग्रिड के पास स्थित तालाब में फेंककर फरार हो गए। पुलिस कर रही मामले की जांच परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद 28 मार्च को बच्चे का शव तालाब से बरामद हुआ। इस मामले में मृतक की मां ने एट कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उरई के विजय विक्रम पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सागर सिंह (26) पुत्र दिवाकर सिंह निवासी मोहम्मदाबाद थाना डकोर को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की बहन की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि टक्कर के बाद बच्चा घायल हो गया था और रास्ते में उसकी मौत हो गई। घबराकर उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमान जयंती शोभायात्रा को लेकर कासगंज पुलिस अलर्ट:एसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा बढ़ाने की अपील
    Next Article
    IPL में LSG vs DC:लखनऊ ने 10 ओवर में 5 विकेट गंवाए, एनगिडी ने पूरन को बोल्ड किया; मार्श-पंत भी आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment