Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में त्योहारों पर शांति के लिए बैठक:महाशिवरात्रि, रमजान, होली को लेकर प्रशासन ने की सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक

    8 hours ago

    1

    0

    जालौन में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शनिवार शाम उरई के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने की। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। डीएम ने जोर देकर कहा कि त्योहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के प्रतीक होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आपसी संवाद बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) योगेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, प्रमुख मंदिरों के संस्थापक एवं पुजारी, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु और गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर में 2 साल पुराने हत्याकांड का मुख्यारोपी गिरफ्तार:प्रेमिका के पति को उतारा था मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव
    Next Article
    मल्हीपुर थाना को मिला नया प्रभारी निरीक्षक:भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्रभारी अंकुर वर्मा हुए थे निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment