Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना CCTV में कैद:कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर मारी गोली, हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में गुरुवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर, जालौन रोड की है। यहां के निवासी अवधेश कुमार सिंह पर उस समय हमला किया गया। जब वह त्रयोदशी भोज से लौटकर अपने घर के बाहर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए बदमाशों ने पीछे से अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली अवधेश के पैर और कमर में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग और आसपास के निवासी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से फरार हो गए। हालांकि, पास में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में एक बदमाश हाथ में हथियार लेकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS प्रकरण में पुलिस को साक्ष्य का इंतजार:एक सप्ताह बाद भी केंद्र प्रशासनिक अधिकरण का दस्तावेज ना पेश करने का आरोप
    Next Article
    कपसाड़ मामले में आज प्राइमरी टीचर करेंगे सवालों का सामना:टीचर वीरेंद्र कुमार के बयानों से असंतुष्ट वादी पक्ष ने मांगी थी जिरह की अनुमति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment