Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलाशय में मिला युवक का शव:कर्ज और मानसिक दबाव से परेशान था, पत्नी को दूसरी शादी की सलाह दी थी

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के गैंसड़ी क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र संचालक का शव चित्तौड़गढ़ जलाशय में मिला है। मृतक की पहचान मोहकमपुर निवासी 32 वर्षीय शमशाद खान के रूप में हुई है। शनिवार दोपहर जलाशय में शव उतराता हुआ मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शमशाद खान गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपने जनसेवा केंद्र की दुकान खोलने के बाद लगभग 11 बजे मोटरसाइकिल लेकर घर से निकले थे। दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी मोटरसाइकिल गैंसड़ी कोतवाली क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ जलाशय के किनारे खड़ी मिली। स्थानीय युवकों ने बताया कि बाइक काफी देर से वहीं खड़ी थी। मोटरसाइकिल के पास ही शमशाद का मोबाइल फोन,पर्स और चप्पल भी रखे मिले। मोबाइल पर आ रहे कॉल को रिसीव करने पर परिजनों का पता चला, जिसके बाद उन्हें घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली गैंसड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शमशाद की तलाश शुरू की, लेकिन गुरुवार को उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। शुक्रवार को थानाध्यक्ष दुर्विजय के नेतृत्व में पुलिस टीम,एसडीआरएफ गोरखपुर और पीएसी की 30वीं वाहिनी ने जलाशय में व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया,हालांकि इसमें भी सफलता नहीं मिली।शनिवार सुबह करीब 12 बजे जलाशय में शमशाद का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाला।इस दौरान लेखपाल धीरेंद्र प्रताप सिंह और मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। शमशाद ने एक वीडियो में अपनी पत्नी सबीना को दूसरी शादी करने की सलाह दी थी और अपने दो बेटों अर्षू (8) और हसन (3) को परिवार के भरोसे छोड़ने की बात कही थी। लाखों रुपए का कर्ज था उसने अपने भाइयों अफरोज और सरफराज को क्षेत्र के लोगों का बकाया कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी भी सौंपी थी। परिजनों और करीबी लोगों के अनुसार,शमशाद पर लाखों रुपये का कर्ज था। उसने अपने बड़े भाई को दुबई और छोटे भाई को मलेशिया भेजने के साथ ही घर निर्माण के लिए भी भारी रकम उधार ली थी। कर्जदाताओं के लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण वह काफी परेशान चल रहा था। बताया जा रहा है कि शमशाद पूर्व में कोतवाली जरवा के दो सिपाहियों द्वारा एक युवक से रिश्वत लेने के मामले में सरकारी गवाह भी था। आरोप है कि सिपाहियों ने रिश्वत की रकम उसके गूगल खाते में मंगाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुसाइड के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर के ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' देंगे व्याख्यान:अवधी को गूगल की भाषा बनाने पर होगी चर्चा, लखनऊ में 30 मार्च को प्रोग्राम
    Next Article
    'मिशन शक्ति' के तहत 'रन फॉर इम्पावरमेंट':अंबेडकरनगर में महिला सशक्तीकरण के लिए दौड़ का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment