Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल्द अमीर और गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया हत्यारा:पतंग लेने के बहाने घर में घुसा, कमरे में घुसते ही गला दबाया फिर माल समेटा फरार हो गया

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में लूट के बाद हुई हत्या के मामले में शातिर ने महिला से कहा था चाची पतंग छत पर आई है बहाने से गेट खुलाया फिर अंदर दाखिल हुआ महिला के मुढ़ते ही गले में पड़ी तुलसी की माला से गला दबाया मरने के बाद वहां रखी ज्वेलरी पार कर भाग निकला। कैमरे में चेहरा ना आये इसलिए भगवा गमक्षा डाल लिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी हुई ज्वेलरी बरामद कर लिया। पड़ोस का ही निकला हत्यारा भरोसे का किया कत्ल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास में बीते गुरुवार को हुई महिला निर्मला सिंह (55) की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला ईसू श्रीवास्तव ही निकला। पुलिस पूछताछ में ईशु ने पुलिस को बताया की वह पार्क के सामने एक मकान में किराए में बीते करीब पांच साल रहा इस दौरान पार्क में निर्मला सिंह और उनके पति हरेंद्र सिंह भी पार्क में आते थे। उनसे जान पहचान अच्छी हो गई थी। उनसे बैठकर वह घंटो बात भी किया करते थे। इस दौरान उनके घर आना जाना हो गया था। एक बार हरेंद्र वहां बैठे थे तभी उन्होंने घर से पानी की बोतल लेने भेजा था। जब वह अंदर गया तो चाची निर्मला ज्वेलरी देख रही थी। तभी वह भी पहुंच गया। उसकी ज्वेलरी देखकर नियत खराब हो गई थी। उसके बाद से उसने लूट की योजनाबनानी शुरू कर दी थी। इसके चलते पहले उसने करीब एक माह पूर्व वहां से कमरा खाली किया और रावतपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। घटना क़ो अंजाम देने के लिए उसने दो दिन से रेकी करना शुरू किया। उसके बाद वह दो दिन तक पार्क में बैठकर घर की सारी गतिविधियों पर नजर रखने लगा। गुरुवार को जैसे ही हरेंद्र सिंह घर से निकले पहले उसने उनका पीछा किया जब वह बरगद चौराहा पार कर लिया तो कैमरे होने की वजह से पार्क के पीछे की गली से आया और गेट खटकाते हुए बोला चाची पतंग आ गई। महिला ने जैसे ही गेट खोलकर कमरे में दाखिल हुई वैसे ही उसने उन्हें पीछे से दबोच लिया और और जमीन में पटकते हुए उनका मुंह दबाया और तुलसी की माला से ही उनका गला दबा दिया। जिंदा समझ दोबारा गला दबाया। उसके बाद सारी ज्वेलरी लेकर वहां से फरार हो गया। जल्दी अमीर बनने व गर्लफ्रेंड के शौक ने बना दिया अपराधी पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह प्राइवेट नौकरी करके थक चुका था और गर्ल फ्रेंड के शौक फरमाइस से भी परेशान हो गया था जिसके बाद उसने लूट की योजना बनाई उसका कहना था की इससे वह लखपति और गर्लफ्रेंड के शौक दोनों ही पूरे हो जाते। जिसके चलते उसने लूट व हत्या की घटना क़ो अंजाम दिया। करीब 30 लाख से अधिक की माल किया था पार शातिर ने हत्या करने के बाद करीब तीस मिनट तक घर में रुका उसके बाद घटना क़ो अंजाम दिया वहीं पास में पड़े झोले में सारा सामन रखा और फरार हो गया। आरोपी ने बताया अगर उस समय महिला के पति हरेंद्र आ जाते तो उनको भी मौत के घाट उतारा देता। कूड़े के ढेर में छिपाया सोना शातिर ने कूड़े के ढेर में लूट का माल छिपाया जिससे किसी क़ो भनक ना लग सके इसलिए उसने तीन जगह बनाई। पहला किराए पर जहाँ रूम लिया था वहाँ कुछ माल छिपाया, थोड़ा माल कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास केसा के पीछे बने कूड़े के ढेर में तीसरा विजय नगर के पास छिपाया था। 12बजे पुलिस आयुक्त करेंगे खुलासा पुलिस ने आरोपी क़ो मय माल सहित देर रात क़ो गिरफ्तार कर लिया घटना का खुलासा पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, पुलिस उपायुक्त एस एम कासिम आबिदी द्वारा घटना का खुलासा करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट:10 केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी, पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा:औरैया में मेटल डिटेक्टर से चेकिंग, 16 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment