Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने 21 बैंक अधिकारियों को किया सम्मानित:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर मिला सम्मान

    3 hours ago

    2

    0

    बहराइच में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और अन्य स्वरोजगार योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 बैंक अधिकारियों व शाखा प्रबंधकों को सम्मानित किया। यह सम्मान मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक के दौरान स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया। सम्मानित होने वालों में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा दरगाह शरीफ के प्रबंधक सौरभ गुप्ता, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दिव्य प्रताप सिंह, इंडियन बैंक महाराजगंज शाखा के मनीष सिंह, बैंक ऑफ इंडिया के उमेश कुमार जायसवाल, यूपी ग्रामीण बैंक शाखा महसी के मोहित वर्मा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अवनीश सिंह, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा नानपारा के समद आजाद, इंडियन बैंक मेडिकल कॉलेज शाखा के हर्षित अग्रवाल, यूको बैंक के आदित्य प्रताप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के जिला समन्वयक नवीन चंद्र सुयाल, इंडियन बैंक के रवि रंजन सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरेश पांडे, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सचिन गुप्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की अंकिता मिश्रा, एचडीएफसी के क्लस्टर हेड विमल कुमार तिवारी, लीड बैंक प्रबंधक जितेंद्र कुमार मसंद, यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बहराइच रमेश चंद्र चौधरी व भिनगा के अमित वार्ष्णेय, जिला समन्वयक अभिनव भारती व सुधाकर तिवारी, और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव शामिल थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रारंभ से ही जनपद का सीडी रेश्यो बढ़ाने, प्राथमिकता क्षेत्र की योजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने, विभिन्न क्षेत्र के कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) जारी करने, पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करने, तथा स्वयं सहायता समूहों व स्वरोजगार योजनाओं में आवेदकों को अधिकतम ऋण प्रदान करने हेतु माहवार प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वरोजगार धनंजय सिंह, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, पी.ओ. नेडा सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, बैंकों के जिला समन्वयक और उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपना सिंह ने महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं से संवाद:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष को घेरा, लागू न होने देने का आरोप लगाया
    Next Article
    एटा में किशोर का फंदे से लटका मिला शव:पेट दर्द से परेशान होकर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment