Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालंधर में लेडी ट्रेनर से अश्लील हरकत का VIDEO:कारोबारी ने जिम में पीछे से आकर बाहों में जकड़ा, आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ भरे जिम में छेड़छाड़ की। वह पीछे से आया और लेडी जिम ट्रेनर को बाहों में भरकर पकड़ लिया। यह देखकर लेडी ट्रेनर भी हैरान रह गई। उसने तुरंत पीछे मुड़कर विरोध जताया। इसके बाद वह कारोबारी से बहस करते हुए नजर आई और तुरंत वहां से दूसरी तरफ चली गई। कारोबारी समझ गया कि लेडी ट्रेनर नाराज हो गई तो वह भी पीछे-पीछे जाता नजर आया। इस मामले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। लेडी ट्रेनर का कहना है कि जिस वक्त ये घटना हुई, जिम में कई लोग एक्सरसाइज कर रहे थे। कारोबारी ने पीछे से पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कारोबारी हनी रंधावा को गिरफ्तार कर लिया। सबसे पहले जानिए, CCTV फुटेज में क्या दिख रहा सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लेडी जिम ट्रेनर शीशे के सामने मोबाइल देखने में व्यस्त है। इस दौरान हनी रंधावा तेजी से पीछे से आता है। वह अचानक जिम ट्रेनर को पीछे से आकर बाहों में भर लेता है। अचानक इस हरकत से जिम ट्रेनर भी हैरान रह जाती है। वह तुरंत पीछे की तरफ मुड़ते हुए कुछ कहती है। इसके बाद वह वहां से जाने लगती है तो आरोपी उसे शांत करने की कोशिश करता है। मगर, लेडी ट्रेनर शांत नहीं हुई। वह बहुत गुस्से में नजर आ रही है। उसका गुस्सा देख कारोबारी पीछे हट जाता है। इसके बाद वह दूसरी तरफ चली जाती है। PHOTOS में देखिए पूरी घटना… तस्वीर-1…कारोबारी पीछे आया, लेडी मोबाइल देखने में व्यस्त तस्वीर-2…लेडी ट्रेनर को पीछे से अचानक पकड़ा तस्वीर-3…लेडी ट्रेनर पीछे मुड़ती है और नाराज होती है तस्वीर-4…ट्रेनर कुछ कहते हुए चली जाती है, अन्य लोग देखते रहते हैं जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे जानकारी के अनुसार, यह मामला शुक्रवार शाम 8 बजे चुनमुन मॉल के नजदीक स्थित जिम का है। जिसमें लेडी ट्रेनर से छेड़छाड़ की गई। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। अश्लील हरकतें करने पर महिला ने शोर मचाया लेडी ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 की इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और अभी महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत जानकारी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि सबूतों को मजबूत किया जा सके। *********** ये खबर भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट रंजीत 6 माह डिटेंशन सेंटर में रहा: 9 पंजाबियों के साथ घर लौटा, स्टडी वीजा पर गया, ड्रग्स केस में पकड़ा गया ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होकर 9 पंजाबी अपने घर पहुंच गए। इनमें लुधियाना का रंजीत सिंह शामिल है। वह परिवार के पास पहुंच गया लेकिन अभी बात करने की हालत में नहीं है। परिवार-गांव के लोगों ने भी चुप्पी साध रखी है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रंजीत सिंह 2024 में ड्रग केस में पकड़ा गया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:गुजरात में भावनगर से सोमनाथ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो की मौत
    Next Article
    ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, जानें दूसरे दिन शाम 5 बजे तक की कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment