Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जुमा अलविदा पर मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब:हापुड़ में अमन चैन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में जुमा अलविदा के मौके पर मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रमजान-उल-मुबारक के आखिरी जुमे पर शहर और देहात की सभी मस्जिदें अकीदतमंदों से खचाखच भर गईं। जगह कम पड़ने पर कई नमाजियों ने सड़कों पर भी नमाज अदा की। इस दौरान हजारों लोगों ने देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। शहर की शाही जामा मस्जिद सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई। इसमें बुजुर्गों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा और बच्चे भी शामिल हुए। नमाज से पहले शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने रमजान की फजीलत बयान की। मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि रमजान वह पवित्र महीना है जिसमें अल्लाह तआला ने कुरान मजीद को नाजिल किया। उन्होंने शबे-कदर की अहमियत पर भी प्रकाश डाला, जिसकी इबादत हजार महीनों से बेहतर मानी जाती है। उन्होंने लोगों को रमजान के आखिरी अशरे में एहतकाफ करने के महत्व के बारे में भी बताया। जुमा अलविदा के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए। इस दौरान हर ओर इबादत, अनुशासन और भाईचारे की भावना देखने को मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कच्छा-बनियान गिरोह ने लूट का प्रयास किया:ग्रामीणों की सतर्कता से विफल, पुलिस गश्त से गांव में राहत
    Next Article
    पुलिस के डर से युवक ने जान दी:कानपुर में पहले महिला ने पीटा, फिर पुलिसवालों ने धमकाया; सुसाइड का पता चलते ही सभी भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment