Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

    1 day ago

    4

    0

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने बिहार के जमुई जिले में एक किशोर और एक लड़की के साथ ग्रामीणों द्वारा कथित तौर पर किए गए उत्पीड़न की घटना के संदर्भ में कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और महिलाएं किसी भी समय घर से बाहर निकल सकती हैं। जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) के नेता सिंह ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का आकलन किसी एक घटना के आधार पर नहीं किया जा सकता। जदयू बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रमुख घटक है।जमुई जिले में पुलिस ने सोमवार को सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के कथित उत्पीड़न के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद व्यापक आक्रोश देखने को मिला। कोलकाता के पास न्यू टाउन में एक समीक्षा बैठक से इतर केंद्रीय पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है।अगर कोई घटना होती है, तो पुलिस उस पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी जैसे लोगों को अपने सहयोगी राजद से इस बारे में पूछना चाहिए।’’ सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 15 वर्ष के शासन के दौरान सूर्यास्त के बाद कोई महिला बाहर निकलने की हिम्मत नहीं करती थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया। गांधी ने कहा, यह संस्कृति नहीं, पितृसत्ता है।उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी सोच को सामान्य बनाने के लिए अंधभक्त जिम्मेदार हैं। पीटीआई संबंधित वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर
    Next Article
    क्या UNSC में भारत की दावेदारी को मिल रही है रफ्तार? Visegrád Group (V4) देशों ने सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट का किया समर्थन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment