Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर:सेना को जंगल में छिपे होने की जानकारी मिली, एनकाउंटर किया; सितंबर में 5 आतंकी मारे गए

    13 hours ago

    1

    0

    जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह मुठभेड़ खानसाहिब के पालमेदन मुगपथरी जंगल इलाके में हुई। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा के रूप में हुई है। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। उन्हें भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है। जम्मू-कश्मीर के दो जिलों उधमपुर और बडगाम में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच पांच आतंकी मारे गए हैं। 5 सितंबर को बडगाम में यासिर को मार गिराया गया। 17 सितंबर को उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकियों सद्दाम और मुस्तफा को ढेर किया गया। एक आतंकी का सड़ा हुआ शव इसी महीने मिला था। भारतीय सेना ने इसे ऑपरेशन कोराग नाम दिया इंडियन आर्मी ने इस एनकाउंटर को ऑपरेशन कोराग नाम दिया। सेना ने X पर बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने यूसमर्ग के कोराग इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक आतंकी मारा गया। ऑपरेशन अभी जारी है। 4 साल से एक्टिव लश्कर के 4 आतंकियों का ग्रुप खत्म सुरक्षा एजेंसियों की नजर 2022 से जम्मू-कश्मीर में एक्टिव लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के 4 आतंकियों के ग्रुप पर थी। इसमें जुनैद रमजान अहमद, अबू ताल्हा, यासिर और हाशिम मूसा शामिल थे। जुनैद रमजान को दिसंबर 2024 में ही मार दिया था। उसके मोबाइल से सुरक्षाबलों को इन चारों की एक तस्वीर मिली, जिससे एजेंसियों को ग्रुप और उसके नेटवर्क की अहम जानकारी मिली। इसके बाद ताल्हा को अप्रैल 2025 में, यासिर सुलेमान और मूसा को सितंबर 2026 में ढेर कर दिया गया। 2025 में पहलगाम हमले के बाद संदिग्ध आतंकियों में मूसा का स्केच जारी हुआ था। हालांकि, बाद में पता चला कि वो इस हमले में शामिल नहीं था। 28 जुलाई को एनकाउंटर के बाद मीडिया में खबरें चली थीं कि सिक्योरिटी फोर्स ने पाकिस्तानी कमांडो से आतंकी बने हाशिम मूसा को मारा है। दैनिक भास्कर ने सबसे पहले बताया कि मरने वाला हाशिम मूसा नहीं, लश्कर का आतंकी सुलेमान है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 29 जुलाई को लोकसभा में इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि मरने वाले तीनों आतंकी पहलगाम हमले में शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें… सितंबर में अब तक 5 आतंकियों को मारा जा चुका 17 सितंबर: उधमपुर में दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए 17 सितंबर को उधमपुर का मजालता इलाका में सेना ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान सद्दाम और मुस्तफा के रूप में हुई है। ये आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। उनके पास से एक एके असॉल्ट राइफल, (4 मैगजीन के साथ), एम4 कार्बाइन (3 मैगजीन के साथ), एक ग्लॉक पिस्टल (2 मैगजीन के साथ) और 4 ग्रेनेड बरामद किए गए थे। 9 सितंबर: डोडा में आतंकी का सड़ा शव मिला था डोडा में 9 सितंबर को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी का सड़ा हुआ शव मिला था। SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान शव बरामद किया। उसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी मिली है। पुलिस के मुताबिक, आतंकी को 6 सितंबर को सेओजधार के घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण उसका शव बाद में बरामद हुआ। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हाफिज सईद के नाम 2 महीने में दूसरा गैर-जमानती वारंट:NIA कोर्ट का आरोप- आतंकवादियों को हथियार और फंड दिया जम्मू की एक स्पेशल NIA कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और घोषित आतंकवादी हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ नया गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उस पर कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, फंड और निर्देश देने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब की दुकान के बाहर बी फार्मा छात्र की हत्या का LIVE CCTV, 5 हमलावरों ने घेरकर पत्थरों और चाकू से किया हमला
    Next Article
    बिहार के मोतिहारी में 5 हजार घरों में पानी:17 जिलों में बाढ़ का अलर्ट; यूपी की गलियों में नाव चली, आंध्र प्रदेश में कोहरा छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment