Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले:शरीर गोलियों से छलनी, हथियार भी गायब; सेना के साथ जंगल में सर्चिंग पर गए थे

    1 hour ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के जंगल में बुधवार शाम को लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो SPO के शव मिले हैं। दोनों शव गोलियों से छलनी हैं और उनके हथियार गायब थे। दोनों आर्मी के साथ इलाकें में सर्चिंग के लिए गए थे। जब वह लापता हुए थे, तब जंगल से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दी थीं। मृतक जवानों की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है। SPO जब लापता हुए, उसी समय एयरटेल नेटवर्क बाधित हुआ दोनों SPO के लापता होने के दौरान इसी इलाके में एयरटेल नेटवर्क सेवाएं बाधित होने की जानकारी भी सामने आई थी। एयरटेल कंपनी ने इसी साल 10 मार्च को मरवाह इलाके में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। अक्टूबर में लापता SPO का शव मिला था 15 अक्टूबर 2026 को SPO बशीर अहमद किश्तवाड़ के त्रिगाम स्थित पुलिस पिकेट से सर्विस राइफल के साथ लापता हुए थे। अगले दिन 16 अक्टूबर को उनका शव त्रिगाम के जंगल में एक नाले के पास गड्ढे में दबा मिला। 19 अक्टूबर को पुलिस ने इस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बारामूला के जंगल में 2 हैंड ग्रेनेड मिले, संदिग्ध गिरफ्तार सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बारामूला जिले में तलाशी अभियान के दौरान दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बारामूला पुलिस ने सेना के साथ मिलकर तंगमर्ग के बदरकोट जंगल में एरिया से बदरकोट निवासी गुलाम जिलानी रेशी को पकड़ा गया। उसके पास से हैंड ग्रेनेड थे। कुलगाम में कल आतंकी हमले में 3 CRPF जवान घायल हुए थे जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घटना करीब 2:15 बजे की है। इसमें तीन जवान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हमले को लेकर गृह मंत्रालय में एक हाईलेवल मीटिंग चल रही है, जहां CRPF के डीजी अधिकारियों को जरूरी जानकारी दे रहे हैं। चेकपॉइंट पर जवान तैनात थे, अचानक चली गोलियां हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में काफी अंधेरा है। इसमें कुछ सेकेंड तक जवान इधर-उधर जाते दिखाई देते हैं। तभी अचानक गोलियां चलने और चीखने की आवाज आती है। वीडियो में एक जवान चिल्लाते हुए कहता सुनाई देता है, 'इधर आ, जल्दी आ, गोली चल रही है।' इसके बाद फिर लगातार गोलियां चलने लगती हैं। 3 साल में 548 आतंकी घटनाएं हुईं जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं और 138 आतंकी मारे गए हैं। 5 दिन पहले आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, महिलाओं को निशाना बनाते थे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर से आतंकियों की मदद करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये लोग आतंकी मॉड्यूल के जरिए महिलाओं को निशाना बनाते थे और अलगाववादी विचारधारा और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा था। ----------- ये खबर भी पढ़ें… सोनिया बोलीं- राजीव जिंदा होते तो हम नॉर्मल जिंदगी जीते:लोगों ने मेरे बारे में कहानियां बनाईं, मैंने सिर्फ बच्चों और काम पर ध्यान दिया राजीव जिंदा होते तो हम नॉर्मल जिंदगी जी रहे होते। लोगों ने मेरे बारे में काफी किस्से-कहानियां बनाईं, लेकिन मैंने इन सब की जगह सिर्फ अपने बच्चों और काम पर ध्यान दिया। यह बातें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दैनिक भास्कर से विशेष बातचीत में कहीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्ता, सुरक्षा और सीक्रेट अफेयर: क्या दो महिलाओं से रिश्तों के चलते छिनेगी Nvidia के CEO Jensen Huang की बादशाहत?
    Next Article
    Anupama Upcoming Twist: मथेला का चैप्टर क्लोज! इस शख्स के मास्टरप्लान से अनुपमा ने मारी बाजी, जड़ दिया थप्पड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment