Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू में फारूक अब्दुल्ला के काफिले पर फायरिंग:डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे; आरोपी पकड़ाया

    4 hours ago

    1

    0

    जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के काफिले पर बुधवार देर शाम फायरिंग की गई। अधिकारियों के मुताबिक वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कमल सिंह जम्वाल ने उनके वाहन पर गोली चलाई है। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी सुरक्षित हैं। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फारूक अब्दुल्ला से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फारूक ने मानी पहलगाम हमले में लोकल सपोर्ट की बात:बोले- आतंकी वहां कैसे आए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, 'पहलगाम आतंकी हमला लोकल सपोर्ट के बिना नहीं हो सकता। क्योंकि आतंकवादी वहां कैसे आए, ये सवाल आज भी बना हुआ है। किसी लोकल ने उनकी मदद तो जरूर की है। अब्दुल्ला के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Donald Trump के 'जंग खत्म' वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव
    Next Article
    फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोलीबारी... निशाने पर थे पूर्व सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment