Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू में सुल्तानपुर का जवान शहीद:सर्च ऑपरेशन में गोली लगी थी, इकलौते बेटे को पिता ने दी मुखाग्नि

    6 hours ago

    1

    0

    जम्मू के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए नायक अखिलेश शुक्ला (26) शहीद हो गए। 28 मार्च को सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लगी थी। इसके बाद उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर सुल्तानपुर के पैतृक गांव मझना पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। अयोध्या से पहुंचे डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें कंधा दिया। उनके पिता ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘अखिलेश शुक्ला अमर रहें’ के नारों से माहौल गूंज उठा। घर-परिवार और क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पहले 2 तस्वीरें देखिए… इकलौते बेटे थे अखिलेश, तीन साल पहले सेना में हुए भर्ती अखिलेश शुक्ला उर्फ शुभम सुल्तानपुर के अलीगंज क्षेत्र के मझना गांव के रहने वाले थे। उनके पिता कृष्ण शुक्ल सेना में सूबेदार पद से रिटायर हैं। उनकी मां सीमा गृहिणी हैं। बड़ी बहन प्रियंका दिल्ली पुलिस में हैं। छोटी बहन शिवानी प्रयागराज से सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। अखिलेश तीन साल पहले सेना की 33 वर्कशॉप EME कोर में नायक पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के कुपवाड़ा में थी। अखिलेश शुक्ला के चाचा हरी कृष्ण शुक्ल ने बताया- वह 22 मार्च को घर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। 25 मार्च को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। जम्मू में सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी गोली 28 मार्च की रात करीब 9 बजे कुपवाड़ा क्षेत्र में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा था। इस ऑपरेशन में वे अपने साथियों के साथ शामिल थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उनका निधन हो गया। सेना ने फोन पर दी शहादत की सूचना घटना के बाद सेना के सूचना विभाग की ओर से पिता कृष्ण शुक्ल को फोन कर बेटे की शहादत की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को अखिलेश शुक्ला का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव मझना लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को सलामी दी। बंदूकों की गूंज और बिगुल की धुन के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को मुखाग्नि उनके पिता ने दी। इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। युवाओं ने बाइक रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि शहीद अखिलेश शुक्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए युवाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे जोश के साथ सड़कों पर निकले। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘अखिलेश शुक्ला अमर रहें’ के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। युवाओं ने शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें…….. पति की हत्या करके पत्नी ट्रेन के आगे कूदी:अयोध्या में 22 दिन के नवजात की भी मौत, एक साल पहले हुई थी शादी अयोध्या में 22 साल की पत्नी ने पति की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शिनाख्त के बाद गुरुवार रात साढ़े 8 बजे पुलिस महिला के सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची। देखा कि दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई, तो महिला के पति का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। बगल में बेड पर 22 दिन का नवजात भूख-प्यास से तड़प रहा था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को बच्चे को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के लोग प्लॉटों और जमीनों पर कब्जा करते थे:बीजेपी विधायक बोले- सपा का नारा ही रहा है खाली प्लॉट हमारा
    Next Article
    अयोध्या सांसद ने रेल मंत्री को सौंपा पत्र:रुदौली स्टेशन की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment