Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन के नीचे छिपा है ईरान का खतरनाक शहर! सामने आया मिसाइलों का ऐसा वीडियो, जिसे देख दंग रह गई दुनिया

    11 hours ago

    1

    0

    ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने अपने एक नए अंडरग्राउंड 'मिसाइल शहर' का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में जमीन के नीचे बने विशाल ठिकाने पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ उनके लॉन्च सिस्टम की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं।आईआरजीसी से जुड़ी समाचार एजेंसी तस्नीम ने मंगलवार को इस खुफिया ठिकाने की तस्वीरें और फुटेज जारी कीं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से यह नहीं बताया गया है कि यह भूमिगत अड्डा कहां स्थित है और इसमें कुल कितनी मिसाइलें रखी गई हैं। युद्ध की स्थिति बनने के बाद यह तीसरा मौका है, जब ईरान ने दुनिया के सामने अपने ऐसे भूमिगत ठिकानों की झलक पेश की है।अमेरिका और दुश्मनों को ताकत का सीधा संदेशईरान ने यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया है, जब अमेरिका ने उस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हुए हैं और नौसैनिक मोर्चे पर दबाव बढ़ा रहा है। 'गल्फ न्यूज' के मुताबिक, ईरान इस वीडियो के जरिए यह संदेश देना चाहता है कि बाहरी दबाव और हमलों की आशंका के बावजूद उसकी सैन्य ताकत पहले जैसी मजबूत है।वीडियो सामने आने के दौरान आईआरजीसी कमांडर माजिद मौसवी ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर जरूरत पड़ी, तो ईरान इस पूरे इलाके में और इसके बाहर भी अपने दुश्मनों के ठिकानों पर जोरदार हमला करने में पूरी तरह सक्षम है।"Iran’s Armed Forces Chief of Staff Major General Ali Abdollahi tours the Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) Aerospace Force's strategic missile base. https://t.co/nfDONaZcnn— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) November 10, 2026इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के RAF Fairford बेस पर हमले की साजिश, अमेरिका में तीन लोगों पर आरोपजमीन के नीचे ही तैयार हो रही हैं मिसाइलें और ड्रोनईरान अब सिर्फ मिसाइलें छिपा नहीं रहा, बल्कि जमीन के नीचे ही उनका निर्माण भी कर रहा है। आईआरजीसी के प्रवक्ता हुसैन मोहेबी ने बताया, "ईरान ने मिसाइल और ड्रोन बनाने वाले कारखानों को सतह से हटाकर पूरी तरह अंडरग्राउंड कर दिया है। ये जगहें केवल हथियार रखने के गोदाम नहीं हैं, बल्कि ये पूरे के पूरे 'मिसाइल बनाने वाले शहर' हैं।"उन्होंने आगे कहा, "ईरान के पास हथियार तैयार करने की अपनी तकनीक है। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर दुश्मन भारी बमबारी भी कर दे, तब भी हमारे मिसाइल और ड्रोन बनाने का काम बिना रुके चलता रहेगा।" ईरान की आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स इन ठिकानों का संचालन करती है, ताकि हवाई हमलों के दौरान भी जवाबी हमले की ताकत बची रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेडियो पाकिस्तान हमला: ATC ने Sohail Afridi का गिरफ्तारी वारंट फिर किया जारी
    Next Article
    अमेरिका में वीभत्स हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर आरी से शव के टुकड़े करने वाला नेपाली-अमेरिकी नरेश भट्ट दोषी करार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment