Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप, तमंचा छीना:बिजनौर में VIDEO आया सामने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति पर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उससे तमंचा छीन लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंदनपुर की है। कुंदनपुर की ग्राम समाज की काफी जमीन गंगा पार खादर क्षेत्र में आती है। इस भूमि पर कब्जे को लेकर आसपास के ग्रामीणों में अक्सर विवाद होता रहता है। बताया जा रहा है कि इस विवादित जमीन पर गांव सुक्खापुर निवासी ब्रजभान सिंह ने फसल बो रखी है। मंगलवार को ब्रजभान सिंह अपनी फसल पर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान भूमि पर कब्जा करने के इरादे से गांव मार्कंडेयपुरम निवासी ऋषिपाल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। ऋषिपाल ने ब्रजभान सिंह की ओर तमंचा तानकर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली ब्रजभान को नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। किसानों ने ऋषिपाल को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग गए। किसानों ने ऋषिपाल से तमंचा छीन लिया। बाद में, किसानों ने आरोपी ऋषिपाल को मंडावर पुलिस के हवाले कर दिया। मंडावर पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच तथा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 6.20 लाख की ठगी:प्रयागराज में शेयर में ट्रेडिंग का झांसा देकर पैसे ट्रांसफर कराए
    Next Article
    पत्नी और प्रेमी का मर्डर करने वाला एनकाउंटर में अरेस्ट:गाजियाबाद में पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी, कहा- पत्नी प्रेमी के साथ न्यूड सोती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment