Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानत पर छूटे हत्याकांड के आरोपी ने निकाला विजय जुलूस:गोंडा में शक्ति प्रदर्शन, दहशत में मृतक सपा नेता का परिवार

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा में सपा नेता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड के आरोपी उदयभान उर्फ लल्लन सिंह ने जमानत पर रिहा होने के बाद विजय जुलूस कर शक्ति प्रदर्शन किया है। 15 अप्रैल को जेल से छूटने के बाद आरोपी ने गोंडा जेल से अपने घर तक समर्थकों के साथ कई किलोमीटर तक शक्ति प्रदर्शन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में गाड़ियां और मोटरसाइकिलें जुलूस में शामिल थीं। समर्थक 'लल्लन दादा जिंदाबाद' और 'जेल का ताला टूट गया, शेर हमारा छूट गया' जैसे नारे लगा रहे थे। यह वीडियो 15 अप्रैल का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीओ करनैलगंज अभिषेक ने पूरे मामले में परसपुर पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शक्ति प्रदर्शन और विजय जुलूस निकाले जाने के बाद मृतक सपा नेता ओम प्रकाश सिंह के छोटे-छोटे बच्चे दहशत में है और वह अब घर से नहीं निकल रहे हैं। उदयभान उर्फ लल्लन सिंह को 19 जुलाई 2024 को परसपुर थाना क्षेत्र के राजा टोला मोहल्ले में हुए सपा नेता ओम प्रकाश सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया गया था। परसपुर पुलिस ने 23 जुलाई को उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 21 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए आरोपी के इस शक्ति प्रदर्शन से मृतक सपा नेता के परिजनों में दहशत का माहौल है। परिजन इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोपी उदयभान को कई शर्तों पर जमानत मिली थी। 15 अप्रैल की देर शाम उसे गोंडा मंडलीय कारागार से रिहा किया गया था। आरोप है कि जमानत की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए यह जुलूस निकाला गया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बावजूद परसपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ करनैलगंज अभिषेक ने परसपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एक तरीके से लोगों के अंदर दहशत फैलाने का भी काम जेल से छूटे आरोपी द्वारा किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ FIR:युवक ने जबरन हाथ पकड़ा था, विरोध पर मारपीट की थी
    Next Article
    माफिया के गुर्गे की लगभग 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क:78 मुकदमों का आरोपी है माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटु,आजमगढ़ जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment