Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jammu and Kashmir | कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट! 5 संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर जारी, घुसपैठ की आशंका

    3 hours from now

    1

    0

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों, विशेषकर कठुआ और सांबा में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। हालिया खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने क्षेत्र में सक्रिय पांच संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की तस्वीरों वाले पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से स्थानीय जनता से सतर्क रहने और सुरक्षा बलों का सहयोग करने की अपील की गई है।इसे भी पढ़ें: Dhaka में Tariq Rahman का शक्ति प्रदर्शन? शपथ ग्रहण में Nepal समेत कई South Asian नेताओं को न्योता सूत्रों के मुताबिक, यह कदम जम्मू-कश्मीर के बाहर की सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के बाद उठाया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से आतंकवादियों की संदिग्ध घुसपैठ के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए थे। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए हैं और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं।इसे भी पढ़ें: Adiala Jail में आधी रात 'गुप्त' जांच! Imran Khan की सेहत पर PTI ने Chief Justice से की शिकायत सुरक्षा घेरा हुआ कड़ाघुसपैठ की खबरों के बाद कठुआ और सांबा के जंगलों, मुख्य मार्गों और सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। नाकों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं।विशेष नोट: प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है, साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India-US Trade Deal पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी! Punjab में Rahul Gandhi करेंगे किसानों की रैली
    Next Article
    Oppo K14x 5G: ओप्पो के नए स्मार्टफोन पर आया सीधा 1500 रुपये का डिस्काउंट, जानिए इस बंपर ऑफर को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment