Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, पहली बार होगी डिजिटल:उन्नाव में जिला स्तरीय समन्वय समिति को दिया गया प्रशिक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को मकान सूचीकरण और गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद उन्नाव के जिला जनगणना प्रभारी उमाशंकर (सांख्यिकी अन्वेषक), जो जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध हैं, ने विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने चार्ज अधिकारियों (तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी) के दायित्वों, फील्ड ट्रेनर की तैयारी, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा डेटा संकलन और ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोडिंग की प्रक्रिया पर जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य की मॉनिटरिंग व्यवस्था भी समझाई गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2027 की जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें स्व-गणना (Self Enumeration) की अवधि 7 मई से 21 मई 2026 निर्धारित है। इस चरण में सभी भवनों, जनगणना मकानों और परिवारों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। इसमें फर्श, दीवार, छत की सामग्री, आवास की स्थिति, पेयजल स्रोत, शौचालय की उपलब्धता तथा अन्य सुविधाओं व संपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा एकत्र किया जाएगा। जनगणना का द्वितीय चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा, जिसकी संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 निर्धारित की गई है। अपर जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 1872 से जारी श्रृंखला में यह 16वीं तथा स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना होगी। यह जनगणना पहली बार पूर्णतः डिजिटल मोड में आयोजित की जाएगी। डेटा संग्रह प्रगणकों के स्मार्टफोन पर एक समर्पित मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जबकि इसका प्रबंधन और निगरानी सीएमएमएस पोर्टल से होगी। इस बार परिवारों को वेब पोर्टल के जरिए स्वयं गणना का विकल्प भी मिलेगा, जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेटा संग्रह में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी सूचना छूटने न पाए और त्रुटि रहित डेटा एकत्र किया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राधा स्वामी सत्संग में बाबा गुरविंदर बोले- फोटो मत खींचिए:लखनऊ में ब्यास के दौरान सेल्फी की जिद पर कहा- पहले ‘हुजूर’ से मिलिए
    Next Article
    कानपुर से 350 होली स्पेशल बसें, जानें रूट:लखनऊ 15 मिनट और दिल्ली-गोरखपुर के लिए 30 मिनट में मिल रहीं, 10 मार्च तक सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment