Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनगणना प्रशिक्षण में कीड़ायुक्त भोजन परोसा, बवाल:रायबरेली में भड़के प्रशिक्षुओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच के आदेश

    10 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षुओं को कीड़ायुक्त और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा गया। इससे नाराज शिक्षकों, अनुदेशकों, पंचायत सहायकों और शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण क्षेत्र के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ और आरडीआरके पब्लिक स्कूल शिवगढ़ में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 200 से अधिक लोग सुपरवाइजर और प्रगणक के रूप में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षुओं ने आरोप लगाया कि सुबह के नाश्ते में केवल एक-एक सस्ता बिस्कुट और चाय दी गई, जिससे उनमें पहले ही असंतोष था। दोपहर के भोजन में पनीर, दाल, सूखी सब्जी, चावल, सलाद और अचार परोसा गया। प्रशिक्षुओं के अनुसार, थाली का ढक्कन हटाते ही दाल, सब्जी, पनीर और चावल से तेज दुर्गंध आने लगी। भोजन में कीड़े रेंगते देख किसी ने भी खाना नहीं खाया और सभी ने उसे फेंक दिया। प्रशिक्षु विशाल तिवारी, नितिन, प्रीतू सिंह, अनुसुइया वर्मा, जयंती देवी, एजाज अहमद और देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें सड़ा-गला और बासी भोजन दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। महराजगंज के उपजिलाधिकारी गौतम प्रकाश ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि तहसीलदार से बात कर इसकी जांच कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात में कार की टक्कर से घायल महिला की मौत:सीतापुर में वर-वधू पक्ष में मारपीट, दो अन्य घायल, शराब के नशे में चला रहा था कार
    Next Article
    हरदोई में सड़क हादसे में मृत किशोर की पहचान:पिकअप ने साइकिल सवार को मारी थी टक्कर, बाग से आम लेने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment