Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में बदला लेने के लिए चाकू से गोद डाला:शव को गांव से घसीटते हुए ले गए, आरोपी बोला- वकील का बेटा हूं, बदला लेना आता है

    10 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में एक युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। शाम को युवक शराब खरीदने ठेके पर गया थाष। अचानक वहां 5 युवक पहुंच गए और उसे दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए आरोपी गांव में घुसा और कई घरों में छिपने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे एक छप्पर में गिराकर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक के मरते ही आरोपी उसे 1 किमी तक घसीटते हुए लेकर गए और सड़क किनारे फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक कहता दिख रहा है कि मैं वकील का बेटा हूं, मुझे बदला लेना आता है। मामला जलालपुर क्षेत्र का है। पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. संघईपुर गांव में आशीष उर्फ चिघडू चौहान (32) पुत्र अरविंद चौहान गांव में खेती-किसानी का काम करता था। बुधवार शाम को बन्दीपुर स्थित ठेके से शराब लेने गया था। वहां 5 हमलावरों ने उसे दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव में घुस गया और कई घरों में छिपने की कोशिश की। हमलावर उसे चारो तरफ से दौड़ाते रहे, लेकिन किसी की बचाने की हिम्मत नहीं हुई। आरोपी असलहों और धारदार हथियारों से लैस थे। चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गांव में गुल्लू मौर्य के घर के पीछे बने मड़हे के पास आशीष चारो तरफ से घिर गया। यहां आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर शव को घसीटते हुए गांव से बाहर ले जाने लगे। लोगों ने रोकने की कोशिश की तो धमकाया किसी ने इसका वीडियो बना लिया। इसमें 5 युवक शव को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक हमलावर कह रहा है कि ‘मैं संघईपुर के बाबूराम वकील का लड़का हूं, बता देना ये उनके लड़के को मार सकता है, हम नहीं मार सकते हैं क्या, मेरे पास कलेजा नहीं है?’। करीब एक किलोमीटर दूर बन्दीपुर गांव के पास हमलावर शव फेंककर फरार हो गए। जेल से 6 महीने पहले छूटकर आया था बता दें कि आशीष इस समय अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था। वह हत्या के मामले में जेल गया था और 6 महीने पहले ही छूटकर आया था। बुधवार को उसके बन्दीपुर आने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने उसे घेरकर मार दिया। घटना को लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हर किसी के चेहरे पर डर साफ छलक रहा है। बदले के लिए की थी रोहित की हत्या यहां 23 सितंबर 2024 को हुई रोहित चौहान (21) की हत्या को लेकर चर्चा है। लोगों ने बताया कि करीब 2 साल पहले पहले रोहित चौहान और आशीष चौहान के पिता के बीच झगड़ा हुआ था। रोहित ने आशीष के पिता अरविंद को दो-तीन थप्पड़ भी मार दिए थे। इसी रंजिश में आशीष ने रोहित की हत्या कर दी थी। 23 सितंबर 2024 को रोहित बगीचे में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। उसी समय आशीष चौहान भी वहां पहुंच गया। रोहित जब तक कुछ समझ पाता आशीष ने उसके बाल पकड़े और चाकू से गर्दन पर कई वार कर दिए थे। घटना के समय बगीचे में कई लोग मौजूद थे। अचानक हुई इस घटना को देखकर लोग भागने लगे। जो बचाने आया उसे भी मारने की कोशिश वहीं पर मौजूद गांव के एक युवक राजेश ने विरोध किया तो आशीष उसकी तरफ चाकू लहराते हुए मारने दौड़ा था। हालांकि उसके बाद भी राजेश ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकला। दो भाई और एक बहन में रोहित सबसे छोटा था। गुस्साए ग्रामीणों ने जला दिया था घर पुलिस ने अरविंद चौहान और उसके बेटे आशीष चौहान को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को जेल भेज दिया था। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारोपी आशीष के घर में आग लगा दी थी, जिसके बाद तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई थी, जो अब इस घटना के बाद फिर तैनात की गई है। जेल से छूटने के बाद दोबारा गांव पहुंचा ग्रामीणों ने बताया की आशीष मनबढ़ था। वह 28 अगस्त 2025 को जमानत पर बाहर आया था और ननिहाल मड़ियाहूं में रहने लगा था। बुधवार को बाइक से गांव पहुंचा। चर्चा है कि रोहित के घर के पास जाकर उल्टा सीधा बोल दिया था, जिसके बाद दोबारा हत्या हो गई। थानाध्यक्ष गजानन्द चौबे और उपनिरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। संयुक्त टीम ने गुरुवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर चौहान पुत्र सुभाष और धनंजय चौहान पुत्र मनोज हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, खोखे, एक मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें….. बच्ची की लाश कनस्तर में ठूंसी, आटे की बोरी रखी:आगरा में गला काटकर हत्या, किराएदार के कमरे में मिला शव; मां बेहोश आगरा में जूता कारोबारी की 8 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 8 बजे किराएदार के कमरे में रखे एक कनस्तर से बच्ची की लाश मिली। ऊपर आटे की बोरी रखी हुई थी। वारदात के बाद से किराएदार फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या की है। बच्ची मंगलवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। 30 घंटे बाद पुलिस ने उसका शव बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में गैस किल्लत से शादी टली:सिलेंडर न मिलने से टली रस्में, 3 दिन बाद प्रशासन ने कराई ‘सात फेरे’ की तैयारी
    Next Article
    'ईरान-इजराइल की जंग खत्म होनी चाहिए':मथुरा में सांसद पप्पू यादव बोले- जो 56 इंच सीना की बात करते थे,अब कहां चले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment