Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत:तापमान में 8 डिग्री की गिरावट, आंधी-बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में बादल छाने से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। सुबह से ही घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर आंधी जैसे हालात बन गए। इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस बारिश का असर किसानों पर भी सकारात्मक दिख सकता है, क्योंकि गन्ने समेत अन्य फसलों के लिए इसे फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन घंटे में तेज आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होने के साथ गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विश्वविद्यालय में अनियमितता:कोटवा कॉलेज के 5 शिक्षक यूनिवर्सिटी से संबद्ध, 400 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    Next Article
    लखीमपुर में अवैध हथियारों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:दो गिरफ्तार; .32 बोर पिस्टल बरामद, एसपी के निर्देश पर चला अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment