Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य:275 पंपों पर 1558 KL डीजल, 1182 KL पेट्रोल उपलब्ध

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर बताया कि जनपद के 275 पेट्रोल/डीजल पंपों के माध्यम से ईंधन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 29 मार्च को के पेट्रोल/डीजल पंपों पर 1558 किलोलीटर (के.एल.) डीजल और 1182 के.एल. पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध था। ऑयल डिपो से पंपों तक आपूर्ति भी लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि 28 मार्च को अधिक मांग के कारण जनपद के 6 पेट्रोल/डीजल पंपों पर स्टॉक अस्थायी रूप से समाप्त हो गया था। हालांकि, तेल कंपनियों द्वारा इन पंपों पर आपूर्ति तत्काल बहाल कर दी गई है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी और निरीक्षक क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि उपभोक्ताओं को ईंधन की उपलब्धता में कोई परेशानी न हो। जिला पूर्ति अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल/डीजल पंपों पर भीड़ न लगाएं और आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें। उन्होंने लोगों से डीजल या पेट्रोल का संग्रहण या भंडारण न करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है। विभाग ने केवल आधिकारिक रूप से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रोग्राम में अफसरों की देरी मामले में आरोप-प्रत्यारोप:एसडीएम, पर्यटन अधिकारी और मंत्री के प्रतिनिधि के बीच फंसा पेंच
    Next Article
    कौशांबी में मिश्री लाल हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार:जमीन विवाद में ईंट से सिर कुचलकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment