Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से SBI बैंक में लगी आग:फायर ब्रिगेड टीम एक घंटे में पहुंची, फर्नीचर और सामान जला

    4 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में जंघई बाजार में शनिवार सुबह लगभग 5 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की एक शाखा में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे बैंक में रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बैंक के ऊपरी तल पर रहने वाले मकान मालिक धर्मेंद्र जायसवाल उर्फ कल्लू जायसवाल को धुएं से घुटन महसूस हुई। उन्होंने अपने परिवार के साथ समय रहते नीचे उतरकर सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना के समय बैंक मैनेजर जगजीत सिंह अवकाश पर अपने घर गए हुए थे। मकान मालिक से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक स्टाफ को मौके पर भेजा और पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। प्रयागराज से दमकल की गाड़ियां पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लगा। तब तक आग ने बैंक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था और अंदर रखा फर्नीचर व उपकरण पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। मैनेजर जगजीत सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड रूम बैंक के पीछे कमरे में होने से सुरक्षित बच गया है जिससे डॉक्यूमेंट और कैश सुरक्षित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्मार्ट मीटर के बिल देखकर रोई महिला:1912 के मुख्यालय में जुटे लोग, बोले- कनेक्शन कटने के बावजूद बढ़ा यूनिट
    Next Article
    कानपुर से 7 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेने चलेंगी:यात्रियों को गर्मी में मिलेगी राहत, सेंट्रल और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर होंगे स्टॉपेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment