Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानवापी मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई होगी:सुप्रीम कोर्ट में केस होने की वजह से वजह से लगातार टाली गई है सुनवाई

    2 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मामले की सुनवाई होगी। दोपहर दो बजे हिंदू और मुस्लिम पक्षकार अदालत के सामने अपनी दलीलें पेश करने को मौजूद होंगे। इससे पहले ज्ञानवापी मामले की कई सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में टल चुकी है। असल में मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में भी चल रही है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई टाल दी जाती है। इससे पहले जनवरी, फरवरी और मार्च में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वजूखाना की वैज्ञानिक सर्वे की मांग में दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित हुई थी। इसके साथ ही कोर्ट ने तारीख लगाते हुए सभी पक्षों ने जवाब दाखिल करने को कहा था। इस केस की सुनवाई न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकलपीठ में चल रही है। यह याचिका राखी सिंह की ओर से दाखिल है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाना की सर्वे की मांग में राखी सिंह ने याचिका दायर की है। याचिका में उनका कहना है कि वजूखाना के सर्वे से विवादित धार्मिक स्थल की धार्मिक चरित्र की पहचान हो सकेगी। वहीं मुस्लिम पक्ष की ओर से सर्वे का विरोध किया जा रहा है। हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि पूजा स्थल अधिनियम व ज्ञानवापी के प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लंबित है। ऐसे में कोर्ट ने सुनवाई स्थगित करते हुए अगली तिथि नियत कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, पारा 40 के करीब:4 दिन में 10 डिग्री बढ़ गया तापमान, चक्रवात से अभी और बढ़ेगी गर्मी
    Next Article
    बिजनौर में जंगली कुत्तों ने दो मादा हिरणों को नोचा:वन विभाग ने रेस्क्यू किया, एक की इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment