Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिसे 15 साल राखी बांधी, उससे रचाई शादी:प्रयागराज में पिता ने बेटी के पुतले का अंतिम संस्कार किया, फोटो पर लिखा- स्वर्गीय

    22 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 20 साल की लड़की ने उस लड़के से शादी रचा ली, जिसे वह 15 साल से राखी बांधती थी। घरवालों को जब यह बात पता चली, तो पिता ने बेटी का पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इतना ही नहीं, बेटी को मृत मानकर उसकी तस्वीर पर नाम से पहले स्वर्गीय लिख दिया। घरवालों ने लड़की से पूरी तरह से रिश्ता तोड़ दिया। दरअसल, इसी बात को लेकर पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। मामला औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला तेलुआवन गांव में गणेश पांडेय पत्नी मंशा पांडेय के साथ रहते हैं। गणेश के 4 बच्चे हैं। नंदनी पांडेय (20) उनकी दूसरे नंबर की बेटी है। गणेश पांडेय के घर पर गांव के ही शाश्वत गुप्ता (22) का आना-जाना था। शाश्वत एलएलबी कर रहा है और उसके पिता छेदीलाल बिजली विभाग में काम करते हैं। नंदनी पांडेय और शाश्वत गुप्ता दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन मानते थे। नंदनी शाश्वत को राखी भी बांधती थी। यह रिश्ता 15 साल से चल रहा था। लेकिन, इस बीच दोनों के बीच कब प्यार हो गया, यह किसी को पता ही नहीं चला। 20 सितंबर को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। नंदनी का कहना है कि वे दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं, इसलिए शादी कर ली। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। हम लोगों को परेशान नहीं किया जाए। वीडियो जारी कर परिवार पर लगाए परेशान करने के आरोप एक वीडियो जारी कर नंदनी ने कहा- मेरे परिवारवालों ने 22 अगस्त को मेरा अंतिम संस्कार कर दिया था। जिस दिन परिवार ने मुझे मृत घोषित किया, उसी दिन मैंने भी घरवालों को अपने जीवन से अलग मान लिया। मेरे पति का नाम शाश्वत गुप्ता है। मैं अभी उनके साथ ही रह रही हूं। मेरे पिता गणेश पांडेय लगातार मुझे प्रताड़ित करते थे। मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते थे। काफी समय से मेरी तबीयत खराब रहती थी, लेकिन घरवालों ने मेरा सही से इलाज तक नहीं कराया। अभी मुझे सभी सुविधाएं और इलाज मिल रहा है। मैं अपने पति के परिवार के साथ खुश हूं। नंदिनी ने घर से 2 लाख रुपए लेकर भागने के आरोप को भी खारिज कर दिया। कहा कि हमारे परिवार के पास इतनी नकदी कभी होती ही नहीं थी। मां बोली- यह शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी 21 सितंबर को नंदनी के पिता गणेश पांडेय को बेटी की शादी के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने बेटी को मृत मान लिया। अपनी बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। नंदनी की मां मंशा पांडेय ने बताया- शाश्वत लंबे समय से हमारे घर आता-जाता था। नंदनी उसे 15 साल से भाई मानकर राखी बांधती थी। दोनों घर से चले गए और शादी कर ली। यह लड़का मेरी बेटी का बहला-फुसलाकर ले गया है। यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। आजकल यही हो रहा है। यह मेरी बेटी को मार डालेगा। 22 सितंबर को बेटी की पुण्यतिथि भी हम लोगों ने मना दी है। अब लड़की से हम लोगों को कुछ लेना-देना नहीं है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत:झांसी में एक को बचाने में सभी नदी में डूबे, मृतकों में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे
    Next Article
    अयोध्या में सियासी डैमेज कंट्रोल में जुटा RSS:राममंदिर चढ़ावा चोरी का असर कम करने की कोशिश, संतों से संपर्क बढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment