Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस गढ्‌ढे में डूबने ये हर्षित की हुई मौत:नोएडा हैबिटेट सेंटर के लिए आवंटित है जमीन, साइट पर बंद था काम, गढ्‌ढे में भरा था पानी

    4 hours ago

    1

    0

    सेक्टर-94 स्थित एक खाली प्लॉट में पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 23 साल के स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी हर्षित भट्ट के रूप में हुई है। हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। चारों एमिटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट है। जानकारी के मुताबिक इस प्लाट पर हैबिटेट सेंटर के निर्माण होना था। जिसके लिए यूआरएनएन को चुना गया था। साल 2019-20 में प्लॉट हैंडओवर होने के बाद निर्माण कार्य के लिए यहां गहरा गड्ढा खोदा गया था। हालांकि मामला अदालत में लंबित होने के चलते निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। जमीन अभी तक प्राधिकरण के हैंडओवर नहीं की गई है। इसी बीच गड्ढे में बरसाती और आसपास का पानी भर गया, जो अब हादसे की वजह बन गया। साइट पर कैसे पहुंचे स्टूडेंट बताया जा रहा है कि चारों स्टूडेंट किसी तरह साइट के अंदर पहुंच गए और पानी भरे गड्ढे में नहाने लगे। इसी दौरान हर्षित गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब साइट को चारों तरफ से कवर किया गया है और बेरिकेडिंग भी लगी है, तो छात्र अंदर कैसे पहुंचे? साइट पर निर्माण कंपनी के गार्ड तैनात हैं, जिनकी जिम्मेदारी सुरक्षा की है। इसके बावजूद युवकों का अंदर पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। अदलात में मामला होने से बंद है निर्माण नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के अनुसार, यह जमीन हैबिटेट सेंटर के लिए आवंटित है और फिलहाल निर्माण कार्य रुका हुआ है। साइट की देखरेख निर्माण कंपनी के जिम्मे है। बता दे इससे पहले भी सेक्टर-150 में एक खाली प्लॉट में पानी भरे गड्ढे में कार समेत युवक की डूबकर मौत हो चुकी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि खाली पड़े निर्माण स्थलों पर सुरक्षा और पानी निकासी को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। एक वीडियो हो रहा वायरल इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो लोग बता रहे है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। तीन युवक उनके पास आए और उन्होंने हर्षित को बचाने की गुहार लगाई। वो निकालने पहुंचे काफी देर हो गई थी। वहां भी घास और गाद ज्यादा थी। क्या है प्रोजेक्ट इसे देखे प्रथम चरण में इसे बनाना था
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में बाइक-पिकअप भिड़ंत, 2 युवकों की मौत:महिला और मासूम बच्ची गंभीर घायल, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार
    Next Article
    प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या:करेली में तीन हमलावरों ने सड़क पर गोली मारी, अस्पताल में मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment