Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए

    6 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार सुबह सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान के घर पहुंची। पूछताछ के बाद उसे अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, 20 जनवरी 1995 को सलीम ने कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। परिवार से रंगदारी न मिलने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अफसरों के मुताबिक, वारदात के बाद पुलिस ने सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साल 1997 में सलीम को उम्रकैद की सजा हुई। हालांकि, साल 2000 में वह पैरोल पर बाहर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया। बीते 26 सालों से वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में नाम बदलकर रह रहा था। सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे गए थे सलीम पर हमले से जुड़ी 3 तस्वीरें- मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देता था, स्टूडेंट का किडनैप किया दिल्ली पुलिस के मुताबिक सलीम खान ऊर्फ सलीम वास्तिक दिल्ली के एक स्कूल में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देता था। वहां उसने अपने साथी अनिल के साथ उसी स्कूल में पढ़ने वाले उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक कारोबारी के 13 साल के बेटे संदीप बंसल का स्कूल जाते समय अपहरण किया। अपहरणकर्ताओं ने एक PCO से कॉल कर 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी। मांग पूरी न होने पर बच्चे के कारोबारी पिता को बच्चे की हत्या की धमकी दी। फिरौती की रकम न मिलने पर दोनों बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सलीम और अनिल की निशानदेही पर बच्चे का शव भी बरामद किया। सलीम पर मुकदमा चला। 1997 में कोर्ट ने सलीम व इसके साथी अनिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। वर्ष 2000 में सलीम पैरोल पर बाहर आया और फिर फरार हो गया। अपने वलील के जरिये सलीम दिल्ली हाईकोर्ट गया। 2011 में हाईकोर्ट ने उम्रकैद को बरकरार रखा। सलीम ने दिल्ली क्राइम ब्रांच और पुलिस को पूछताछ में बताया है कि पैरोल पर आने के बाद ही फरार हुआ था। 7 साल पहले मुस्लिम धर्म छोड़ नास्तिक बना सलीम गाजियाबाद के सलीम वास्तिक का मूल घर शामली जिले में है। 20 साल पहले वह शामली से निकलकर गाजियाबाद के लोनी इलाके की अशोक विहार कॉलोनी में बस गया। परिवार में उसके अलावा पत्नी और एक बेटा उस्मान खान है। सलीम पहले कंस्ट्रक्शन का काम करता था। कुछ समय तक उसने मौलवी का काम भी किया। बाद में उसका इस्लाम धर्म से मोहभंग हो गया। सात साल पहले उसने इस्लाम धर्म छोड़ दिया और अपने नाम के साथ ‘वास्तिक’ जोड़ लिया। सलीम ने अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर अली गार्डेन कॉलोनी में जमीन ली और वहीं मकान बनवाया। इसमें उसने अपना ऑफिस खोला और यहीं से काम करने लगा। सलीम का अलग-अलग टीवी चैनलों से एग्रीमेंट था, जहां वह धार्मिक डिबेट में जाता रहता था। वह वहां एक्स-मुस्लिम की हैसियत से डिबेट करता था और इस्लाम से जुड़ी बातें रखता था। बाद में उसने अपना यूट्यूब चैनल ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से बनाया और इस्लाम व मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाने लगा। हलाला, हदीस और तीन तलाक पर वह अक्सर बात करता था। इन विषयों पर चर्चा करते हुए वह कुरान की आयतों को कोट करता था। उसके इन वीडियो पर मुस्लिम वर्ग के कई लोग गालियां लिखते और धमकियां देते थे। सलीम की तरह बाकी मुस्लिम क्यों छोड़ रहे इस्लाम, जानिए केरल में ‘एक्स मुस्लिम ऑफ केरल‘ संगठन के कोफाउंडर आरिफ थिरुवट इस्लाम छोड़ने की कई वजहें बताते हैं। वे कहते हैं, ‘सबसे बड़ी बुराई गुलाम प्रथा है। कुरान में साफ कहा गया है कि जो मुसलमान नहीं, वो गुलाम है। इसमें औरतों से नफरत करना सिखाते हैं। उन्हें कमतर माना जाता है। मुसलमान रहते हुए मैं भी अपनी वाइफ से ऐसा बर्ताव करता था।‘ आरिफ का दावा है कि केरल में हर 4 में से एक व्यक्ति एक्स मुस्लिम है। वे कहते हैं- ये सिर्फ मेरा दावा नहीं, डेटा है कि यहां मुसलमानों की 30% आबादी इस्लाम छोड़ चुकी है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत: दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूक्रेन की फ्रंटलाइन पर ओलेक्सी:बम धमाके, मिसाइलें और गोलियां भी नहीं रोक पाईं, सरहद तक चिट्ठियां-पार्सल पहुंचा रहे पोस्टमैन ओलेक्सी
    Next Article
    सांसद मैडम को बेटी के लिए चाहिए टिकट:मंत्री ने बताया 'बलिया हिले ला' गाने का धांसू मतलब, DM वाली कुर्सी पर बैठे जिलाध्यक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment