Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जदयू के ललन सिंह बोले- अखिलेश मेरे मित्र हैं:कांग्रेस के चक्कर में मत पड़िए, उनको झटका मारिए; सपा प्रमुख मुस्कुराते रहे

    14 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने और सीटों के परिसीमन के लिए तीन संशोधित बिलों पर आज लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इसी बीच, जदयू से मोदी सरकार में मंत्री ललन सिंह ने कहा- अखिलेश जी हमारे मित्र हैं। उनके (कांग्रेस) चक्कर में मत पड़िए, उनको झटका मारिए। बिहार में उनका क्या हुआ, जानते हैं न। लगातार कांग्रेस की सीटें घटती गईं। यह सुनकर अखिलेश यादव मुस्कुराने लगे। अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा और उसके फैसलों को समझना मुश्किल है। जब लोगों से कहा गया कि उनका SIR होगा, तो SIR के बहाने NRC कर रहे थे। अगर भविष्य में NRC होगी, तो ये कौन से नए कागज मांगेंगे। अब महिला आरक्षण के बहाने ये अपनी मनमर्जी से परिसीमन करेंगे, जिससे ये कभी हारे नहीं। ये सब जनता देख रही है।” सपा सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा- सत्ता पक्ष भ्रम फैला रहा है कि विपक्ष महिला आरक्षण के खिलाफ है। यह सच नहीं है। 2023 में पक्ष और विपक्ष ने मिलकर नारी शक्ति वंदन बिल पास किया था। अब ये संशोधन ला रहे हैं, इस पर संदेह है। 2023 में कहा गया था कि जनगणना होगी। उन्होंने कहा- 2024 में भाजपा अकेले बहुमत नहीं पा सकी। ढाई साल निकाल दिए गए, लेकिन जनगणना नहीं कराई गई। आपकी मंशा नहीं थी कि 2029 में महिलाएं सदन में आएं। अब अचानक जल्दबाजी क्यों दिखाई जा रही है? इधर, देवरिया से भाजपा सांसद ने शशांक मणि ने कहा- महिलाओं के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है। इससे पूरे देश का भला होगा। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "पीएम मोदी को सफर करना पड़ेगा, क्योंकि वह महिलाओं को धोखा दे रहे हैं। 2023 में ये बिल पारित हो चुका है। संसद में यूपी के सांसदों से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमावस्या पर आज बनेगा विशेष संयोग! 4 राशियों को मिलेगा धन का लाभ
    Next Article
    हर्षा रिछारिया का ब्राइडल लुक में VIDEO:यूजर ने लिखा- किसी अब्दुल की नजर न लगे; माघ मेले में कहा था- धर्म की राह छोड़ूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment