Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाकर युवक को पीटा:बरेली में लात-घूसे और चप्पल बरसाए, खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया

    6 hours ago

    1

    0

    बरेली में जिला बदर बजरंग दल के पूर्व कार्यकर्ता ने एक युवक की जमकर पिटाई की। 28 मार्च की देर शाम युवक अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी बजरंग दल का पूर्व कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने युवक से नाम और उम्र पूछी। जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया, ऋषभ ने उस पर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पहले उसने युवक को लात-घूसों से पीटा, फिर उससे ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। युवक के जय श्रीराम बोलने पर भी उसे गालियां देते हुए जमीन पर गिरा दिया और चप्पलों से मारा। इतना ही नहीं, ऋषभ ठाकुर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कराया। फिर अगले दिन (रविवार) खुद ही वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। पहले 2 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए वीडियो में जो कुछ दिख रहा? लव जिहाद के नाम पर पीटा वीडियो में दिख रहा है कि सड़क किनारे एक बाइक के पास लड़का-लड़की खड़े हैं। ऋषभ ठाकुर उस लड़के से उसका नाम, पिता का नाम, उम्र और पता पूछता है। इसके बाद वह लड़की से भी बात करता है। इसके बाद ऋषभ ठाकुर लड़के से कहता है कि तुम लोगों को कई बार समझाया गया है कि “लव जिहाद” नहीं करना है। इसके बाद ऋषभ लड़के का कॉलर पकड़कर उसे कई थप्पड़ मारता है। फिर उसे नीचे जमीन पर बैठा देता है और “जय श्री राम” बोलने के लिए कहता है। वह चप्पल से मारते हुए कहता है- बोलो, हर लड़की मेरी बहन है। इसके बाद वह लड़के को लात-घूसों से पीटने लगता है। ऋषभ पर आरोप है कि उसने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही उसे डराया कि अगर वह पुलिस के पास जाने से बचना चाहता है, तो उसे रुपए देने होंगे। डर की वजह से युवक ने ऋषभ ठाकुर को 9 हजार रुपए भी दे दिए। मारपीट का वीडियो खुद इंस्टाग्राम पर अपलोड किया 29 मार्च (रविवार) को ऋषभ ठाकुर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही बरेली पुलिस हरकत में आ गई। कैंट पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और देर रात ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। तड़ीपार होने के बावजूद बरेली में घूम रहा था बजरंग दल से निष्कासित ऋषभ ठाकुर को 4 फरवरी को जिला बदर (तड़ीपार) किया गया था। 6 महीने के लिए पुलिस उसे बदायूं की सीमा में छोड़कर आई थी। इसके बावजूद वह बरेली में छिपकर रह रहा था। कैफे कांड से चर्चा में आया था ऋषभ ठाकुर 27 दिसंबर, 2025 को ऋषभ ठाकुर ने एक कैफे में घुसकर हंगामा किया था। यहां पर सुरेश शर्मा नगर की एक बीएससी नर्सिंग की छात्रा अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मना रही थी। इसी दौरान ऋषभ अपने 40-50 साथियों के साथ वहां पहुंच गया था। उनसे छात्रा के साथ मौजूद लड़कों के साथ मारपीट की थी। इस दौरान कैफे में तोड़फोड़ भी की गई थी। घटना के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। स्पा संचालिका से मांगी थी रंगदारी 20 फरवरी, 2026 को ऋषभ ठाकुर का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह एक स्पा संचालिका को धमकाते हुए रंगदारी मांग रहा था। वह स्पा खुलवाने की जिम्मेदारी लेने के बदले पैसों की मांग कर रहा था। इस मामले में भी बारादरी थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ बोले- आरोपी को गिरफ्तार किया, जेल भेजेंगे सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से वसूले गए रुपए में से 3300 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी जिला बदर होने के बावजूद जिले की सीमा में पाया गया। इसलिए उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए... ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। आज यानी सोमवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। इंस्पेक्टर (क्राइम) अरुण द्विवेदी थाना परिसर में ही सरकारी क्वार्टर में रहते थे। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंक्चर बनाने वाले की बेटी बनी नायब तहसीलदार:यूपी PCS पास किया तो मंदिर में फूट-फूटकर रोया, ननद डिप्टी एसपी, भाभी CTO बनीं
    Next Article
    कमरे में लगी आग, 3 गैस सिलेंडर एक-एक कर फटे:अलीगढ़ में तेज धमाकों से इलाका दहला; 2 सगे भाई झुलसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment