Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं:सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कहा था– ईरान जंग में PAK मध्यस्थता कर रहा, भारत मूकदर्शक बना

    20 hours ago

    1

    0

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 2 घंटे चली बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में तेल और गैस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। इस दौरान विपक्ष ने आरोप लगाया कि भारत चुप क्यों है। इस पर सरकार ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रही है। सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा है कि युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए, क्योंकि इससे सभी को नुकसान हो रहा है। हालांकि विपक्ष ने सरकार के जवाबों को असंतोषजनक बताया और संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सर्वदलीय बैठक की 5 मुख्य बातें: 24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। 23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… सर्वदलीय बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बहुत हुआ.. अब बस भी करो', UN चीफ ने अमेरिका, इजरायल और ईरान से की अपील, युद्ध रोकने को कहा
    Next Article
    जोधपुर में आतंकी संगठन ISIS का हैंडलर पकड़ा:एग्जाम पास कर बना ग्रुप एडमिन, युवाओं का ब्रेनवॉश करता था; दो संदिग्ध भी पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment