Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयवीर बोले- बेसिर पैर की बात करना अखिलेश की आदत:जब तक लोगों को 2012-17 तक का शासन याद रहेगा, यूपी में अखिलेश की वापसी नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    यूपी के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री व आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर दिए गए बयान पर जयवीर सिंह ने आगरा में कहा-बेसिर पैर की बात करना अखिलेश यादव की आदत बन गई है। अंतिम रूप से तैयारी के बाद ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था। 15 दिन में उसका विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह सोमवार को आगरा में थे। इस दौरान आगरा जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने एत्मादपुर स्थित जैन मंदिर के पर्यटन विकास के कार्यों का शिलान्यास भी किया। अब विस्तार से पढ़िए.. नोएडा में रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था-अधूरी तैयारियों के बीच ही जल्दबाजी में इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर कर दिया गया। इस पर सोमवार को पलटवार करते हुए आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला। आगरा के एत्मादपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा-15 दिन के अंदर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विधिवत संचालन शुरू हो जाएगा। अंतिम रूप से तैयारी के बाद ही उसका लोकार्पण हुआ है। ये कहना है गलत है कि उसका आधा-अधूरा लोकार्पण है। बेसिर-पैर की बात करना अखिलेश की आदत में आ गया है। यूपी में अखिलेश की वापसी संभव नहीं एत्मादपुर के बाद सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने एक बार फिर सपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा-एक तरफ वो सरकार है, जिसने प्रदेश को नई दिशा और दशा देने का काम किया है। पहले ये दंगों का प्रदेश था। यहां से उद्योग पलायन कर रहे थे। मगर, पिछले 9 सालों में यूपी दुनिया का सबसे आकर्षित करने वाला प्रदेश बना है। हमारे उपलब्धियों से भरे 9 साल हैं। वहीं, दूसरी तरफ अखिलेश सरकार में गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जे, चौथ वसूली, महिलाओं पर अत्याचार आम बात हो गई थी। जैसा विहार में हुआ कि लालू यादव की सरकार के 20 साल बाद भी वहां की जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया। वहां की जनता ने भाजपा और जेडीयू को चुना। ऐसा ही यूपी में होगा। यहां के लोगों को जब तक सपा सरकार का 2012 से 2017 तक का कार्याकाल याद है, तब तक यूपी की जनता उनके हाथों में बागडोर नहीं सौंपेगी। अखिलेश यादव की वापसी नहीं है। मेयर-नगर आयुक्त प्रकरण की जानकारी नहीं मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के बीच खींचतान को लेकर जब प्रभारी मंत्री से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। जयवीर सिंह ने कहा-दोनों महत्वपूर्ण दायित्व पर हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी हैं और दूसरी हमारी पार्टी की महत्वपूर्ण नेता और मेयर हैं। सामंजस्य बनाकर गाड़ी आगे बढ़ेगी। विकास की गति धीमी नहीं होने दी जाएगी। दोनों को अपनी-अपनी परिधि में रहकर अधिकारों और दायित्वों को निर्वहन करना चाहिए। सदन में अधिकारियों के न पहुंचने की मुझे जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर डिजिटाइज:केस्को की व्यवस्था से उपभोक्ताओं को लाभ, हर घंटे बिजली खपत की मिलेगी जानकारी, 2% सस्ती बिजली
    Next Article
    एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारी:लखनऊ में कमरे में लहूलुहान हालात में मिले, परिजन बोले- कर्ज से परेशान थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment