Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JEE मेन सेशन 2 रिजल्ट घोषित:26 कैंडिडेट्स को 100 पर्सेंटाइल, सभी लड़के; 5-5 टॉपर्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से

    9 hours ago

    1

    0

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को JEE Main 2026 के दूसरे सेशन के नतीजे घोषित कर दिए। इस बार 14 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। पहले सेशन में 12 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया था। दूसरे सेशन के कुल 14 टॉपर्स इन 8 राज्‍यों से हैं- तेलंगाना आंध्र प्रदेश दिल्ली से हरियाणा से महाराष्ट्र से चंडीगढ़ से राजस्थान से तमिलनाडु से दोनों सेशंस मिलाकर कुल 26 टॉपर्स दोनों सेशंस में मिलाकर कुल 26 स्‍टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल स्‍कोर किया है। 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वालों में सबसे ज्यादा 5-5 स्टूडेंट्स आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इसके बाद राजस्थान से 4, दिल्ली से 3 और महाराष्ट्र व हरियाणा से 2-2 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक छात्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। टॉप करने वालों में एक भी लड़की नहीं कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है लेकिन इसमें एक भी महिला कैंडिडेट शामिल नहीं हैं। सभी फुल स्‍कोरर्स लड़के हैं। NTA ने ये भी बताया है कि कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए योग्य हुए हैं। NTA ने बताया कि यह स्कोर प्रतिशत अंकों के समान नहीं होता, बल्कि यह नॉर्मलाइज्ड स्कोर होता है। यह स्कोर अलग-अलग शिफ्ट में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाता है। पहले सेशन में भी 13 लाख ने परीक्षा दी एनटीए ने JEE Main सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक किया था। इसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परफेक्ट स्कोर पाने वालों में 24 जनरल कैटेगरी से है। एक कैंडिडेट जनरल ईडब्ल्यूएस और एक कैंडिडेट ओबीसी NCL से है। टॉपर्स में दक्षिण के राज्यों के छात्रों की संख्या ज्यादा रही है। 100 स्कोर हासिल करने वालों में कोई महिला कैंडिडेट नहीं है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सैलरी मांगों तो इंवेस्टिगेशन का हवाला:नौकरी छोड़ने पर बड़ी कंपनियां नकार रहीं FNF; क्‍या हैं कर्मचारियों के अधिकार दिल्‍ली की एक कंपनी में काम करने वाले अर्नव पटेल नौकरी से इस्‍तीफा देने के लगभग 3 महीने बाद भी अपनी बाकी सैलरी के इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्‍हें लास्‍ट वर्किंग डे के 2 दिन के भीतर कंपनी से फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट मिल जाना चाह‍िए था, मगर कंपनी आखिरी महीने की सैलरी देने को भी राजी नहीं है। पूरी खबर पढे़ं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी के साथ बेडरूम में पकड़ी गई पत्नी, पति पर चाकू से किया वार, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पीटा
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की हत्या की, खुद को फांसी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment