Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झपकी आने से खड़े ट्रक में घुसी बाइक:झांसी में पति की मौत, पत्नी घायल; शादी से लौट रहे थे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दोनों शादी में काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पति को नींद की झपकी आ गई। इससे बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंचे लोग दोनों अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत नाजुक बनी है। उसे मोंठ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शुक्रवार शाम को हुआ, जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया। मामला पूंछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-27 का है। अब जानिए पूरा मामला.. शादी में वेटर का काम करता था सुनील अहिरवार (40) झांसी से सटे मध्यप्रदेश के कुमर्रा गांव का रहने वाला था। चचेरे भाई कामेश अहिरवार ने बताया- मेरे भाई सुनील अहिरवार शादियों में वेटर का काम करते थे। दो दिन पहले वह एक शादी में काम करने उरई गए थे। साथ में अपनी पत्नी शिवकुमारी को भी ले गए थे। दोनों वहां काम करके शुक्रवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों जब पूंछ थाना क्षेत्र के बेरियल चुंगी के पास पहुंचे तो सुनील को झपकी आ गई। इससे बाइक बेकाबू होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों सुनील और शिवकुमारी घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक थी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मोंठ सीएचसी पहुंचाया, जहां सुनील अहिरवार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सुनील की पत्नी शिवकुमारी की हालत नाजुक थी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर झांसी से घरवाले भी मोंठ अस्पताल पहुंचे। सुनील की मौत के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका 10 साल का एक बेटा विशाल है, जो 5वीं कक्षा में पढ़ता है। लोग बोले- वर्कशॉप पर खड़े हो जाते हैं ट्रक स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे किनारे चल रहे एक वर्कशॉप के बाहर अवैध रूप से वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क पर जगह कम हो जाती है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। ड्राइवर सड़क पर ही ट्रक खड़ा करके चले जाते हैं। इस वजह से भी हादसे होते रहते हैं। पूंछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। अभी तक घरवालों ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… जौनपुर में दूल्हे का हत्यारा दुल्हन का भाई निकला, बारात रोककर 3 गोलियां मारीं; बहन की लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में बारात लेकर जा रहे 22 साल के दूल्हे की हत्या दुल्हन के ममेरे भाई ने की थी। वह उसकी लव-मैरिज से नाराज था। परिवार वालों से रिश्ता तोड़ने के लिए कह रहा था। जब उन्होंने बात नहीं मानीं तो दूल्हे को ही मार डाला। इसकी पुष्टि एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर पिता की रिवाल्वर से बेटे ने खुद को उड़ाया:आगरा में कनपटी पर मारी गोली, पिता ने सिंगापुर जाने से किया था मना
    Next Article
    आगरा में तीसरी मंजिल से गार्डर लगाते समय गिरे मजदूर:घायलों का हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, ट्रांस यमुना में निर्माण स्थल पर हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment