Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झपकी आने से पिकअप गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी:संभल में 12 घायल; करनाल से दीपावली पर बदायूं जा रहे थे 30 लोग

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे दिन निकलने के साथ ही सड़क हादसा हुआ है। ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण 30 लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पलट गई, घटना की सूचना मिलती है डायल 112 पुलिस एवं यूपीड़ा एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एक दर्जन से अधिक घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में महिला से तीन लोगों को रेफर किया गया है। दो तस्वीरें देखिए सुबह 5:30 बजे हादसा शुक्रवार की सुबह 05:30 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव डाढ़ोल स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के चैनर संख्या 117 पर पिकअप गाड़ी पलट गई। हरियाणा राज्य के करनाल में मजदूरी करने वाले सभी लोग दीपावली का त्योहार करने के लिए अपने गांव बिनावर जनपद बदायूं जा रहे थे, पिकअप गाड़ी पलटते ही गंगा एक्सप्रेस-वे पर चीख-पुकार मच गई, गाड़ी भी छतिग्रस्त हुई है। डायल 112 पुलिस की सूचना के बाद थाना बहजोई प्रभारी राजीव कुमार मलिक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में बने ट्रामा सेंटर लाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में मुकेश (50 वर्षीय) पुत्र रामस्वरूप एवं उसकी पत्नी राजकुमारी (40 वर्षीय) निवासी गांव गंगुरिया, थाना कलान, शाहजहांपुर, तालेवाड़ (50 वर्षीय) पुत्र रामदीन एवं उसकी बेटी देवी (10), रूपवती (55 वर्षीय) पत्नी नेत्रपाल, रीना (30 वर्षीय) पत्नी राहुल निवासी गांव मेहरी, थाना मूसाझाग, जनपद बदायूं, राम बाबू (40 वर्षीय) पुत्र प्रेमपाल निवासी गस्नव फुरजपुर गुमराह, थाना इस्लामनगर, बदायूं, अरुण (10 वर्षीय) पुत्र दम्पत, रीना (50 वर्षीय) पत्नी दंपत निवासी गांव रायपुर दिरपुर, थाना दातागंज, बदायूं घायल हुए हैं। रानी (40 वर्षीय) पत्नी छोटेलाल, राधेश्याम (07 वर्षीय) पुत्र छोटेलाल निवासी गांव भागनगर, थाना धनारी एवं जगदीश (60 वर्षीय) पुत्र आंगन निवासी गांव खजरा खाकाम, थाना बहजोई, जनपद संभल है। गंभीर स्थिति में राधेश्याम, मुकेश, रीना को रेफर किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बृजभूषण बोले- राहुल गांधी बिना पिए नशे में हैं:गोंडा में कहा- भगवंत मान पीते होंगे, लेकिन दिन में तो नहीं
    Next Article
    धनतेरस पर बाजारों में ई रिक्शा-कार प्रतिबंधित:सिविल लाइंस, चौक, कटरा में केवल दोपहिया से जा सकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment