Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 11वीं की छात्रा ने सुसाइड किया:पिता के फोन पर अनजान कॉल आई, बोला- आपकी बेटी ने जहर खा लिया

    11 hours ago

    1

    0

    झांसी में 11वीं कक्षा की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। माता-पिता फसल काटने खेत पर गए थे। जबकि छात्रा घर पर अकेली थी। शाम को घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। तभी अज्ञात नंबर से एक युवक का पिता के पास फोन आया। बोला-आपकी बेटी ने सल्फास की गोली खा ली। वह घर से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे बेहोश पड़ी थी। सूचना मिलते ही घरवाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर गुरसराय के आलमपुरा गांव की है। पिता बोले- हम लोग फसल काटने गए थे गुरसराय के आलमपुरा गांव की रहने वाले राजेश वंशकार ने बताया- मेरी बेटी ज्योति गुरसराय के सरकारी इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। होली की छुट्‌टी हो गईं थी। इसलिए इस बीच स्कूल नहीं जा रही थी। गुरुवार को मैं और पत्नी चंदा देवी फसल काटने के लिए खेत पर गए थे। ज्योति घर पर अकेली थी। शाम करीब 5:30 बजे घर आए तो बेटी नहीं मिली। हम लोगों ने आसपास हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। तो चिंता सताने लगी। अनजान फोन आया, कहा- बेटी ने सल्फास खाई रात को एक अनजान नंबर से युवक का फोन आया। उसने खुद को पड़ोस के गांव बह्मपुरा का बताया। बोला- आपकी बेटी ने सल्फास की गोली खा ली। वह नगरा-आलमपुरा तिराहा के पास सड़क किनारे पड़ी है। जो मेरे घर से लगभग 500 मीटर दूरी पर है। हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक बेटी को एंबुलेंस में रखा जा चुका था। उसे लेकर गुरसराय सीएचसी पर आए। यहां से डॉक्टरों ने बेटी को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बेटी ने दम तोड़ दिया। उसने जहर क्यों खाया, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। दो बहनों में छोटी थी ज्योति ज्योति की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। दो बहनों में ज्योति छोटी थी। बड़ी बहन बबीता की शादी हो चुकी है। जबकि एक छोटा भाई प्रिंस भी पढ़ाई करता है। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां चंदा देवी बेहोश हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी मोहित राणा ने बताया- पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा। घटना गुरसराय थाना क्षेत्र की है, इसलिए आगे की जांच गुरसराय पुलिस करेगी। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में बिक रहा मिलावटी तेल, 38 कंपनियों को नोटिस:6 करोड़ का सरसों का तेल जब्त; खाने से हो सकती है दिल की बीमारी यूपी में खाने के तेल में बड़े पैमाने पर मिलावट हो रही है। सरसों के तेल में घटिया तेल मिलाया जा रहा है। रंग और झाग के लिए केमिकल मिलाकर बनाया और बेचा जा रहा। इसका खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (FSDA) की कार्रवाई में हुआ है। FSDA की जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए। उन्नाव और मुजफ्फरनगर में FIR दर्ज की गई है। 38 तेल कंपनियों और फर्मों को नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    परचून की दुकान चलाने वाले की बेटी IAS बनी:शामली की आस्था जैन की UPSC में 9वीं रैंक; चौकीदार के बेटे का भी सिलेक्शन
    Next Article
    एनकाउंटर में घायल बोला- मुझे बदमाशों का देवता बनना है:मगर, योगी से डर लगता है; मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment