Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 12 जुआरी अरेस्ट, 5 फरार:घर के आसपास सुरक्षा में लगे थे साथी, पुलिस ने सादा कपड़े में रेड की, 1.14 लाख कैश बरामद

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में पुलिस ने बड़ा जुआ पकड़ा है। खेत में बने निर्माणाधीन मकान में चल रहे इस जुआ घर की सुरक्षा में आसपास लोगों को तैनात किया गया था। ताकि पुलिस के आने की खबर पहले ही मिल जाए। मगर पुलिस ने सादा कपड़ों में रेड डाली। यहां से 12 जुआरियों को अरेस्ट किया गया है। इनके पास से एक लाख 14 हजार रुपए कैश, 13 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद हुए है। इसमें से 1.04 लाख रुपए दांव पर लगे थे। वहीं, छत से कूदकर 4 आरोपी भाग गए। मकान मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस पांचों की तलाश कर रही है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अंधेरा का फायदा उठाकर भागे आरोपी सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया- सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली कि भोजला में संदीप यादव के खेत में निर्माणाधीन मकान के अंदर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। जुआ खेलने वालों ने मुखबिर मकान के आसपास लगे हैं। वर्दी में गए तो उनके भागने की संभावना है। ऐसे में पुलिस टीम को सादा कपड़े में तैयार किया गया। जबकि एक दरोगा और दो सिपाही वर्दी में थे। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस को देखकर 4 आरोपी छत से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जबकि 12 जुआरियों को अरेस्ट कर लिया। उनके पास एक लाख 14200 रुपए, 13 मोबाइल और ताश के पत्ते बरामद हुए। ये 12 आरोपी हुए गिरफ्तार ये आरोपी फरार हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर निकाला जुलूस:महराजगंज में सदर विधायक और जिला उपाध्यक्ष ने किया नेतृत्व
    Next Article
    लखनऊ में आज से दुग्ध स्वर्ण महोत्सव की शुरुआत:दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर दो दिवसीय आयोजन, मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment