Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 6 दुकानों में भीषण आग लगी:एक घंटे तक 20 फीट तक उठती रही लपटे, दुकानदार बोले- 20 लाख का नुकसान

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी में शनिवार सुबह 6 दुकानों में आग लग गई। एक दुकान से शुरू हुई आग फैलते हुए 6 दुकानों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मऊरानीपुर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आग से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पूरा मामला मऊरानीपुर कस्बे का है। अंदर ही अंदर फैली आग मऊरानीपुर में दमेले इंटर कॉलेज के आसपास मुख्य बाजार है। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे इंटर कॉलेज से सटी दुकानों में आग लग गई। अंदर ही अंदर आग फैलते हुए 6 दुकानें में पहुंच गई। धुआं निकलते देख लोगों ने दुकानदारों और फायर बिग्रेड को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 20 फीट ऊंची लपटे उठने लगी। इससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर एसडीएम श्वेता साहू और सीओ जितेंद्र सिंह भी पहुंच गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 6 दुकानों का माल राख बन चुका था। दुकानदार बोले- आग से लाखाें रुपए का नुकसान रानू सौदागर ने बताया- मेरी घड़ी, बैग, चश्मा आदि की दुकान थी। सुबह लगभग 8:30 बजे सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई। तब मौके पर आ गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं थी। लगभग आधा घंटे बाद आई। मेरा सामान जल गया। लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान है। दुकानदार इकबाल अहमद ने बताया- मेरी इलेक्टोनिक आइटम की दुकान थी। शुक्रवार रात को दुकान बंद करके गए थे। आज सुबह फोन आया कि दुकान में आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला। पूरी दुकान जल गई, कुछ भी नहीं बचा है। ग्राहकों का सामान भी जल गया। लगभग 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदार अब्दुल रहमान ने बताया- मेरी चप्पल जूते की दुकान थी। रात को 9:30 बजे दुकान बंद करके गए थे। आज सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने गया था। तभी पता चला कि दुकान में आग लग गई। सीधे दुकान पर आ गया। यहां बहुत भयानक आग लगी थी। पूरा सामान जल गया। लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान है। मदद का प्रयास करेगा व्यापार मंडल व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपू मोदी ने बताया- जिन 6 दुकानों में आग लगी, वे छोटे व्यापारी थे। इसी दुकानों से उनका और परिवार का जीवन यापन होता था। प्रशासन से निवेदन है कि इन छोटे दुकानदारों की हरसंभव मदद की जाए। व्यापार मंडल के व्यापारी भी इन दुकानदारों को दोबारा खड़ा करने का पूरा प्रयास करेंगे। आग लगने के कारणों की जांच शुरू मऊरानीपुर एसडीएम श्वेता साहू ने बताया कि आज सुबह 8 बजे 6 दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और लोगों की मदद से आग को बुझा दिया गया। बैग-चश्मा, चूता-चप्पल, इलेक्टोनिक समेत 6 दुकानों में आग लगी थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही मदद को लेकर कुछ बता पाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध पशु कटान को लेकर मारपीट, VIDEO:बुलंदशहर में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, घटना सीसीटीवी में कैद
    Next Article
    बरेली में दो बदमाश गिरफ्तार:पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment