Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में डॉक्टर ने पत्थर बरसाए, राहगिर को पीटा, VIDEO:सरिया से मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की, पानी की मोटर न चलाने से नाराज थे

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में डेंटिस्ट डॉक्टर की गुंडई सामने आई है। वो किराए की बिल्डिंग में क्लीनिक चलाते हैं। जब मकान मालिक ने पानी की मोटर नहीं चलाई तो भड़क गए। पत्थर उठाकर स्कूटी और मकान मालिक के मेडिकल स्टोर पर बरसाए। फिर वहां से निकल रहे एक राहगिर को पीट दिया। वे यहीं नहीं रुके और सरिया उठाकर राहगिर को दौड़ा लिया। इसके बाद सरिया से मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ कर दी। ये पूरी घटना 10 फरवरी की है। अब इसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की है। बिल्डिंग खाली करने को कहा सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर निवासी मुसैब ने बताया- मेरी घर के अंदर लाइफ फार्मेसी नाम से मेडिकल स्टोर है। जबकि घर का एक हिस्सा डेंटिस्ट डा. फराज अली को किराए पर दिए हैं। वे क्लीनिक चलाते हैं। कुछ दिनों से वो परेशान चल रहे हैं, इसलिए चिड़चिड़ाने लगे हैं। 10 फरवरी को डॉक्टर ने पानी की मोटर चलाने के लिए कहा। मेडिकल स्टोर पर ग्राहक ज्यादा थे तो मोटर नहीं चला पाए। इस पर वे भड़क गए और हाइपर हो गए। तब उनको बिल्डिंग खाली करने के लिए कह दिया था। इस पर वे गुस्सा हो गए थे। दो घंटे बाद आकर उपद्रव किया मुसैब ने आगे बताया- लगभग दो घंटे बाद डॉक्टर आए और उपद्रव करने लगे। एक पत्थर उठाकर स्कूटी में मारा और फिर दूसरा पत्थर उठाकर दुकान के अंदर फेंक दिया। इस दौरान स्कूटी से निकल रहा एक राहगिर रुक गया। तब डॉक्टर ने राहगिर से मारपीट कर दी और सरिया उठाकर उसकी ओर दौड़ पड़े। तब वो भाग गया। इसके बाद दुकान में आकर सरिया से तोड़फोड़ की। हम लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। मगर तब तक डॉक्टर भाग चुके थे। फिर परिवार ने गलती मान ली तो थाने में शिकायत नहीं दी। 47 सेकेंड का वीडियो वायरल घटना का 47 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि 3 मंजिला बिल्डिंग के अंदर से एक शख्स आता है। जिसके हाथ में बड़ा पत्थर है। वह पत्थर स्कूटी पर मारता है। फिर दूसरा पत्थर लाकर मेडिकल स्टोर में मारता। इसके बाद वहां आए स्कूटी सवार राहगीर को पीटने लगता है। वह घबरा जाता है। इसके बाद वहां पड़े सरिए से मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ करने लगता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समाज सेवा युवा मंडल के चार साल पूरे:मुरादाबाद में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
    Next Article
    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की पंचायत आज:ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने के लिए एकजुट हुआ शहर का व्यापारी वर्ग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment