Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से छत उड़ी:बहू ने मंदिर में दीया जलाया तो आग भड़की, धमाका सुन चौकी से भागे पुलिसकर्मी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार रात एक मकान में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की छत उड़ गई और कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। धमाका सुनकर पड़ोस में बनी चौकी के पुलिसकर्मी बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। पुलिस के फोन करने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महिला ने मंदिर में दीपक जलाया गया। इसके बाद ही आग भड़क गई। इससे फ्रिज, वाशिंग मशीन मशीन, दो मोबाइल, पैसे समेत एक लाख रुपए का सामान जल गया। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी के पास की है। सबसे पहले ये तस्वीरें देखिए घरवालों को भी पता नहीं था आग लग गई नैनागढ़ चौकी के पास रहने वाले जगदीश सिंह ने बताया- मैं ऑटो चलाता हूं। घर में किराना की दुकान है। गुरुवार रात को ऑटो चलाकर आया तो दुकान पर बैठा था। रात लगभग 8 बजे बहू ने छत पर बने कमरे में मंदिर के अंदर दीपक जलाया। इसके बाद वो नीचे आ गई। कुछ देर बाद कमरा में आग लग गई। यहां दो गैस सिलेंडर रखे थे। इसमें एक सिलेंडर भरा था। आग की वजह से भरा हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे कमरे की सीमेंट शेड वाली छत उड़ गई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग लगते ही कमरे से कमरे से उठने लगी लपटें जगदीश सिंह ने आगे बताया- धमाका सुनकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ऊपर वाले कमरे में आग लगी थी। मैंने कमरे में जाने की कोशिश की, लेकिन लपटें निकल रही थी। आग इतनी तेज थी कि सीढ़ियों पर भी नहीं चढ़ पा रहा था। तब तक नैनागढ़ चौकी से पुलिस आ गई। सभी ने फायर बिग्रेड को फोन किया। तब तक पूरे कमरे में आग लग चुकी थी। घर में दो सिलेंडर और रखे थे, उनको बाहर निकाला। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल हो गया। दूसरे कमरे में आग पहुंचती, उससे पहले ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी आ गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से दो फोन, पैसा, फ्रिज, वॉसिंग मशीन सबकुछ जल गया। लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में टावर पर चढ़ी प्रेमिका की जिद पूरी:बलिया में प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे, पंडित ने उम्र और रजामंदी की पुष्टि कराई
    Next Article
    हाथरस में मिड-डे मील में लापरवाही पर बीएसए सख्त:5 स्कूलों और 3 संस्थाओं को नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब, मीनू के अनुसार दूध न देने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment