Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कुत्ते को बचाने में दो किसानों की मौत:करंट की चपेट में आ गया था, बचाने में पहले एक और फिर दोस्त को लगा झटका

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में करंट की चपेट में आए कुत्ते को बचाने में दो किसानों की मौत हो गई। दोनों खेत पर पानी लगाने गए थे। वहां टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से कुत्ते को करंट लग गया। उसे बचाते समय किसान भी करंट की चपेट में आ गए। यह देख दूसरा किसान बचाने पहुंचा तो वह भी करंट लग गया। करंट से दोनों किसान दोस्तों और कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के मथुरापुरा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से खेत में पानी लगाने गए थे मृतकों की पहचान सरमन पाल (58) पुत्र कुंजी पाल और देवसिंह विश्वकर्मा (55) पुत्र हरलाल के रूप में हुई है। दोनों बबीना के मथुरापुरा गांव के रहने वाले थे। मृतक के बेटे महेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे पिता देवसिंह विश्वकर्मा रविवार रात को खेत पर सब्जी की फसल में पानी लगा रहे थे। पड़ोस में सरमन पाल का खेत है। इस दौरान टूटे हुए बिजली तार की चपेट में आने से स्ट्रीट डॉग को करंट लग गया। पिता ने देखा तो वह फावड़ा लेकर बचाने पहुंच गए। बचाने में वह भी करंट की चपेट में आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर सरमन पाल आ गए। दोनों को बचाने में सरमन भी चपेट में आ गए। मेरे पिता, उनके दोस्त सरमन और कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन खेत पर पहुंचे तो मृत पड़े मिले रात लगभग 11 बजे तक दोनों घर नहीं लौटे तो देवसिंह विश्वकर्मा का बेटा रोहित खेत पर पहुंचा। वहां दोनों बेसुध पड़े थे। उसके फोन करने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजना दोनों को अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। दो मौत होने से गांव में मातम का माहौल है। देवसिंह विश्वकर्मा के 3 बेटे महेंद्र, रोहित और रामकुमार व दो बेटियां भारती और हसमुखी है। सभी की शादी हो चुकी है। पति की मौत के बाद पत्नी सुदामा का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, सरमन पाल की शादी नहीं हुई। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि करंट की चपेट में आए कुत्ते को बचाने में सरमन पाल और देवसिंह विश्वकर्मा की मौत हो गई। आज पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GSVM की पूर्व प्राचार्य आरती लाल चंदानी के खिलाफ वारंट:डॉक्टर परवेज ने 6 साल पहले दाखिल किया था वाद, 2 को होगी सुनवाई
    Next Article
    गोंडा में हत्या के बाद शव रखकर परिजनों का हंगामा:बोले- पहले आरोपी गिरफ्तार करो, 10 घंटे का अल्टीमेटम मिलने पर माने; पुलिस तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment