Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में लैब सहायक की मौत:बांदा जिला अस्पताल में कार्यरत थे, परिजन बोले- बुखार आने के बाद हालत बिगड़ी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में लैब सहायक संतरमनलाल श्रीवास (55) की मौत हो गई। वह बांदा के जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में कार्यरत थे। 5 दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बुखार आने के बाद हालत बिगड़ती चली गई। झांसी के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को संतरमनलाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है। बुखार आने के बाद डाउन होती गई तबीयत संतरमनलाल श्रीवास (55) पुत्र कामता प्रसाद बादा के मथनाखेड़ा के रहने वाले थे। मृतक के बेटे प्रियांशु ने बताया- मेरे पिता संतरमनलाल जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में लैब सहायक के पद पर कार्यरत थे। 5 दिन से उनको बुखार आ रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ गई। तब उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया। तब मंगलवार को उनको झांसी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आए। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। संतरमनलाल की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनका एक बेटा प्रियांशु व 3 बेटियां प्राची रंजन, प्रिया और सुमेधा भारती है। चारों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। पति की मौत के बाद पत्नी रेनू का रो रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:जालौन में होली के बीच परिवार में मातम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    आजमगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने खेली रंगों की होली:फिल्मी गानों पर पुलिसकर्मियों ने किया जमकर डांस, होली की मस्ती में नजर आए पुलिस के आला अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment