Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की…VIDEO:बुर्का उतारकर बाजार पहुंची, ग्राहक बनकर महिलाओं के पर्स से उड़ाया माल

    10 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महिला ने 2 घंटे में 3 चोरियां की। वो बुर्का उतारकर बाजार पहुंची और ग्राहक बनकर शॉपिंग कर रही महिलाओं के पीछे खड़ी हो गई। ममता के पर्स से 25 हजार, मोहिनी के पर्स से 15 हजार रुपए और दीपा के पर्स के गहने चोरी कर लिए। चोरी के बाद तीनों पीड़ित महिलाएं आरोपी महिला को ढूंढ़ने में जुट गई। तब वो दूसरे बाजार में घूमते दिखी। तब पीड़ित महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी महिला रुकसार को गिरफ्तार कर लिए। उससे चोरी के 40 हजार रुपए और गहने बरामद हुए हैं। घटना 18 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र में मानिक चौक बाजार में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए पेमेंट करने के लिए पर्स खोला तो गायब था कैश नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछाभांवर निवासी राजेंद्र पाल ने पुलिस को बताया- मेरे भाई की शादी है। 18 फरवरी को मैं अपनी बहनों ममता और वंदना व भाई नीलू के साथ शादी का सामान कपड़े आदि खरीदने मानिक चौक बाजार आया था। लक्ष्मी कॉम्पलेक्स सुपर स्टोर में पकड़े खरीदे। जब शाम करीब 5:30 बजे बहन ममता ने पेमेंट करने के लिए अपना बैग देखा तो 25 हजार रुपए गायब थे। तब दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें एक महिला बैग से रुपए चुराकर बाहर जाते दिखी। हम लोग उसको ढूंढ़ने के लिए बाजार में निकल पड़े। बाहर आए तो रोड पर चिरगांव के बरहटा गांव निवासी विजय पुत्र दशरथ मिल गए। बोलने लगे कि उनकी पत्नी मोहिनी के पर्स से भी 15 हजार रुपए चोरी करके एक महिला भागी है। ढूंढ़ते हुए मजदूर वाली गली में पहुंचे। यहां बिजौली निवासी दीपा पत्नी संतोष मिली। उसके पर्स से भी सोने-चांदी के गहने एक महिला ने चुराए थे। 200 मीटर दूर सर्राफा मार्केट में पकड़ी गई राजेंद्र पाल ने आगे बताया- सीसीटीवी कैमरे से आरोपी महिला की फोटो हम लोगों ने निकाल ली थी। फिरर तीनों परिवार के लोग बाजार में उसे ढूंढ़ने में जुट गए। काफी तलाश के बाद हम लोग सर्राफा मार्केट में पहुंचे। यहां पर वो महिला नजर आई। तब लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। महिला का नाम रुकसार पत्नी इरफान है। वह जालौन के मुरली मनोहर मोहल्ला में जामा मस्जिद के पास रहती है। उससे चोरी के 40 हजार रुपए, सोने की नथ, चांदी की चेन, पायजेब और 3 सिक्के बरामद हुए हैं। चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ महिलाएं कॉस्मेटिक दुकान पर शॉपिंग कर रही है। तभी आरोपी रुकसार एक महिला के पीछे जाकर खड़ी हो जाती है। महिला अपने पिंक बैग की चेन खोलकर मोबाइल रखती है और फिर बैग को कंधे पर टांग लेती है। इसके बाद वो सामान देखने लगती है। तब रुकसार महिला के पीछे सटकर खड़ी हो जाती है। बैग की चेन खोलती है। तभी वो देख लेती है कि सीसीटीवी कैमरा लगा है। तब वो अपने नीले रंग के थैले को कैमरे के सामने लगा लेती है। इसके बाद बैग में हाथ डालकर चोरी कर लेती है और चली जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 720 एकड़ में बन रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप:गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा सरकार के राज्य भवन के लिए जमीन आवंटित
    Next Article
    अंपायर को 16 साल की बेटी ने मुखाग्नि दी:बोली- गंगा मइया पिताजी की गलतियों को माफ करें, आखिरी बार चेहरे पर हाथ फेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment