Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में महिला ने सुसाइड किया:बच्चों को पानी भरने भेजा, पड़ोसन आई तो कमरे में फंदे पर लटकी मिली

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। अपने 3 बच्चों को पानी भरने के लिए भेज दिया। फिर कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब पड़ोसन घर पहुंची तो घटना का पता चलाा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन सुसाइड का कारण नहीं बता पाए। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बकरा मंडी का है। 2 साल से मायके में रह रही थी कोतवाली क्षेत्र के बकरा मंडी निवासी प्रीति (30) की शादी 11 साल पहले टीकमगढ़ के खैरो गांव निवासी विपिन गोस्वामी से हुई थी। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। मृतका के रिश्तेदार विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रीति के माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिछले 2 साल से प्रीति अपने बच्चों और पति के साथ मायके में रह रही थी। पति ऑटो चलाता है। घर में सबकुछ ठीक था। कमरा खोला तो फंदे पर लटकी थी विनोद गोस्वामी ने आगे बताया- शुक्रवार को विपिन ऑटो चलाने गया था। घर पर प्रीति और उसके बच्चे थे। शाम लगभग 7 बजे प्रीति ने बच्चों से कहा कि नल आ गए, तुम लोग पानी भर लो। मैं खाना बनाने जा रही हूं। तीनों बच्चे पानी भरने चले गए। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली एक महिला घर पहुंची। कमरा खोला तो अंदर प्रीति फंदे पर लटकी थी। चीखने चिल्लाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं कोतवाल विद्यासागर सिंह ने बताया कि प्रीति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोहराब गेट बस अड्डे पर चला टीबी जागरूकता अभियान:यात्रियों को बताए टीबी के लक्षण, मुफ्त जांच व सरकारी सुविधाओं की दी जानकारी
    Next Article
    पूर्व छात्र बोले नहीं सोचा था इस मुकाम तक पहुंचेंगे:CSJMU के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट में हुई एलुमिनाई मीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment